Mallikarjun Kharge Health Update : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में भर्ती, जानें सेहत के बारे में

Mallikarjun Kharge Health Update : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को स्वास्थ्य समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं.

Mallikarjun Kharge Health Update : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बेंगलुरु में बुखार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें एमएस रामैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम लगातार निगरानी रख रही है.

83 वर्षीय मल्लिकार्जुन खरगे हाल के दिनों में लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों और बैठकों में व्यस्त रहे थे. कांग्रेस के नेता और समर्थक उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

खरगे को लेकर फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मल्लिकार्जुन खरगे को बुखार और पैर में दर्द के चलते मंगलवार को बेंगलुरु के एमएस रामैया अस्पताल में भर्ती कराया गया. कांग्रेस नेता का स्वास्थ्य ठीक है और फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है. डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. कांग्रेस सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >