मालदीव लक्षद्वीप विवादः चीन से लौटते ही राष्ट्रपति मुइज्जू ने तरेरी आंख

हाल के दिनों में भारत और मालदीव के बीच जारी राजनीतिक तकरार के बीच राष्ट्रपति मुइज्जू चीन के दौरे से लौट आये हैं. अपने देश मालदीव आते ही उन्होंने भारत के खिलाफ बड़ा बयान दे दिया है.

Maldives Lakshadweep dispute: हाल के दिनों में भारत और मालदीव के बीच जारी राजनीतिक तकरार के बीच राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन के दौरे से लौटने के बाद भारत के खिलाफ बड़ा बयान दे दिया है. मुइज्जू ने कहा है कि मालदीव को छोटा सा देश समझकर इसे धमकाने की गलती कोई न करे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति मुइज्जू ने दो टूक शब्दों में कहा है कि हमें धमकाने का लाइसेंस किसी के पास नहीं है. इससे पहले पीएम मोदी को लेकर मालदीव के कुछ नेताओं की अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आई है. जिसके बाद से भारतीय लोगों की ओर से मालदीव के बहिष्कार ट्रेंड कर रहा है.

Also Read: मालदीव नहीं, इस देश में सबसे अधिक भारतीय पर्यटक जाते हैं घूमने, यहां देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >