Boycott Maldives: बायकॉट का असर, मालदीव को हर दिन हो रहा करोड़ों का नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी मामले में मालदीव सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए युवा मंत्रालय में उप मंत्रियों – मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद को उनके पदों से निलंबित कर दिया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है.

भारत और मालदीव के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है और जब से भारतीयों ने मालदीव को बॉयकॉट किया है, तब से पीएम मोदी के खिलाफ बोलने वाले देश को करोड़ों का रोज नुकसान हो रहा है. मालदीव ने भी खुद कहा है कि बॉयकॉट की वजह से उसके देश के 44 हजार परिवारों पर संकट आ गया है. भारतीयों की नाराजगी के कारण उसकी टूरिज्म इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित होती नजर आ रही है. आपको बता दें कि मालदीव सरकार के कुछ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की लक्षद्वीप ट्रिप को लेकर आप्पतिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद से बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा है. वहीं, अब मालदीव पर बॉयकॉट का असर भी दिखने लगा है. मालदीव को भारत के बॉयकॉट से हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है.

Also Read: India-Maldives Row: मालदीव को भारी पड़ने वाली है भारत से दुश्मनी! इजराइल करने जा रहा है यह काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >