केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, अर्जुन राम मेघवाल होंगे नये कानून मंत्री, किरेन रिजिजू को हटाया गया

Major reshuffle in central cabinet केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है. किरेन रिजिजू को केंद्रीय कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल हो नया कानून मंत्री बनाया गया है.

केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है. किरेन रिजिजू को केंद्रीय कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल हो नया कानून मंत्री बनाया गया है.

किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदला गया

किरेन रिजिजू के मंत्रालय को बदल दिया गया है. उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है. रिजिजू को रविशंकर प्रसाद की जगह कानून मंत्री बनाया गया था. नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी थी.

संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्रालय संभाल रहे थे अर्जुन राम मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल वर्तमान में वे केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्रालय संभाल रहे थे. मेघवाल 17वीं लोकसभा में बीकानेर से जीतकर पहुंचे हैं. मेघवाल ने 1977 में कानून में स्नातक हैं, तो उन्होंने 1982 में आरएएस की परीक्षा पास की.

Also Read: राहुल गांधी मामले में जर्मनी की टिप्पणी पर दिग्विजय सिंह ने जताई खुशी, किरेन रिजिजू ने किया यह कटाक्ष

मौजूदा विभाग भी संभालेंगे अर्जुन राम मेघवाल

कैबिनेट में बड़े फेरबदल की जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई. इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आबंटन किया है. इसके मुताबिक, रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और उनकी जगह मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त, विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया है.

आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं. इसके अलावा उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता, किसान और शिक्षाविद के रूप में जाना जाता है. उनका जन्म गांव किश्मिदशर, जिला- बीकानेर, राजस्थान में हुआ. उनके पिता का नाम लाखू राम मेघवाल और माता का नाम श्रीमती हीरा देवी मेघवाल है. उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >