NIA Raid: गजवा-ए-हिंद आतंकी मॉड्यूल पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में छापेमारी

एनआईए की टीम ने कई राज्यों में गजवा-ए-हिंद आतंकी मॉड्यूल के ठिकानों पर रेड किया. एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि टीम ने मध्य प्रदेश के देवास , गुजरात के गिर, सोमनाथ, यूपी के आजमगढ़ और केरल के कोझिकोड जिले में कई संदिग्धों ठिकानों पर रेड किया.

NIA Raid: पाकिस्तान समर्थित गजवा-ए-हिंद आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ आज यानी रविवार को एनआईए ने बड़ा अभियान छेड़ा. एनआईए की टीम ने कई राज्यों में गजवा-ए-हिंद आतंकी मॉड्यूल के ठिकानों पर रेड किया. रेड को लेकर एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि टीम ने मध्य प्रदेश के देवास , गुजरात के गिर, सोमनाथ, यूपी के आजमगढ़ और केरल के कोझिकोड जिले में कई संदिग्धों ठिकानों पर रेड किया. छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए है.

कई आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज बरामद
एनआईए की टीम को छापेमारी में संदिग्ध ठिकानों से कई तरह की आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं, जिन्हें एनआईए ने जब्त कर लिया है. इसके अलावा छापेमारी से संदिग्धों के पाकिस्तान में मौजूद उनके ‘आतंकी बॉस’ के साथ संबंधों का भी पता चला है. एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि ये संदिग्ध अपने पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे और गजवा-ए-हिंद के कट्टरपंथी, भारत विरोधी विचार का प्रचार करने में शामिल थे.

कैसे हुई इतनी बड़ी कार्रवाई
रेड को लेकर अधिकारी ने कहा कि मामला पिछले साल 14 जुलाई को बिहार में फुलवारीशरीफ पुलिस की ओर से मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर की गिरफ्तारी के बाद दर्ज किया गया था. यह जैन नाम के एक पाकिस्तानी नागरिक की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप गजवा-ए-हिंद’से जुड़ा था. अधिकारी ने कहा कि आरोपी ताहिर ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और यमन सहित अन्य देशों के कई लोगों को समूह में जोड़ा था. प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भारतीय क्षेत्र में गजवा-ए-हिंद की स्थापना के नाम पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के मकसद से पाकिस्तान की ओर से हर तरह की मदद दी जाती है.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: उत्तरकाशी सुरंग हादसाः सिलक्यारा सुरंग में वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू, जानिए रेस्क्यू में और कितना लगेगा वक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >