महाराष्‍ट्र के 36 में से 34 जिले कोरोना की चपेट में, क्‍या थर्ड स्‍टेज में पहुंचा राज्‍य

महाराष्‍ट्र में 36 जिलों में से 34 जिले कोरोना के संक्रमण से जूझ रहा है. सबसे अधिक प्रभाव मुंबई में पड़ा है. यहां अकेले करीब 10 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. महाराष्‍ट्र की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह राज्‍य कहीं कोरोना के तीसरे, चौथे स्‍टेज पर तो नहीं पहुंच गया है. क्‍योंकि इस स्‍टेज में संक्रमण लगभग सभी जहगों में फैल चुका होगा है, वैसे में स्थिति नियंत्रण के बाहर हो जाती है.

मुंबई : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है. पहले जहां 24 घंटे में 500-1000 नये केस आ रहे थे, अब बढ़कर 3900 तक पहुंच गया है. देश में कोरोना ने सबसे अधिक तबाही महाराष्‍ट्र में मचायी है. महाराष्‍ट्र में इस समय कोरोना के केस 15 हजार के पार पहुंच चुके हैं और 6 सौ से अधिक की मौत भी हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि महाराष्‍ट्र में 36 जिलों में से 34 जिले कोरोना के संक्रमण से जूझ रहा है. सबसे अधिक प्रभाव मुंबई में पड़ा है. यहां अकेले करीब 10 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. महाराष्‍ट्र की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह राज्‍य कहीं कोरोना के तीसरे, चौथे स्‍टेज पर तो नहीं पहुंच गया है. क्‍योंकि इस स्‍टेज में संक्रमण लगभग सभी जहगों में फैल चुका होगा है, वैसे में स्थिति नियंत्रण के बाहर हो जाती है.

Also Read: क्या 17 मई के बाद फिर केंद्र सरकार बढ़ा देगी Lockdown ? इस राज्य ने 29 मई तक पहले ही बढ़ा दिया
ऐसे समझें कोरोना की स्टेज को

स्टेज 1 – जो लोग संक्रमित देशों से आये हैं, वह चपेट में आते हैं.

स्टेज 2 – इस स्टेज में देश के लोगों में विदेश से आये लोगों के जरिए संक्रमण फैलता है.

स्टेज 3 – ये वायरस संक्रमित लोगों के आसपास मौजूद दूसरे लोगों में फैलने लगता है.

स्‍टेज 4 : इस स्‍टेज में महामारी पर कोई कंट्रोल नहीं रहता. कहीं से भी नये मामले सामने आने लगते हैं. अधिकतर हिस्‍से पर वायरस का कब्‍जा हो जाता है.

महाराष्‍ट्र की स्थिति पर उद्धव ठाकरे से बात करेंगे डॉ हर्षवर्धन

महाराष्‍ट्र में कोरोना की स्थिति पर केंद्र सरकार भी काफी चिंतित है. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, महाराष्ट्र में स्थिति निश्चित रूप से इस समय चिंता का विषय है क्योंकि 36 में से 34 जिले COVID19 से प्रभावित हैं. उन्‍होंने कहा, मैं राज्य में वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए मुंख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक करूंगा.

Also Read: Corona Vaccine : जल्द ही दुनिया से खत्म हो जायेगा कोरोना का नामोनिशान, अब इटली ने किया ये दावा
क्‍या है मुंबई का हाल

मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,945 हो गयी जबकि वायरस के कारण हुई 26 मौतों के साथ इससे मरने वालों की संख्या 387 हो गयी है. बीएमसी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद 220 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी.

धारावी में भी स्थिति बेहद खराब, क्‍या है स्थिति

मुंबई की सबसे बड़ी झुगगी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं, यहां अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 665 तक पहुंच गई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 20 लोगों की मौत हुई है.

जिलावार आंकड़ा देखें

अहमद नगर 53, अकोला 63, अमरावती 61, औरंगाबाद 340, भंडारा 1, बीड में 1, बुलधाना 24, चंद्रपुरा 4, धुले 32, गोंदिया 1, हिंगोली 55, जलगांव 58, जलना 8, कोल्‍हापुर 15, लातूर 19, मुंबई 9945, नांदेड़ 31, नागपुर 181, नांनदुरबार में 19, नासिक 409, उस्‍मानाबाद 3, पालघर 192, प्रभानी 2, पुणे 2062, रायगढ़ 163, रत्नागीरी 10, सांगली 34, सतारा 79, सिंधुदुर्ग 3, सोलापुर 130, थाइन 1404, वाशिम 1, यवतमाल 92.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >