Maharashtra Politics : बीजेपी के नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ से सचमुच खफा हैं अजित पवार? पीएम मोदी की रैली में नहीं पहुंचे

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले महायुति गठबंधन में दरार की खबर सुर्खियों में है. अजित पवार की नाराजगी की खबर मीडिया में चल रही है.

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को है. इससे पहले रैलियों का दौर जारी है. खुद पीएम मोदी प्रदेश की महायुति गठबंधन को मजबूत करने में जुटे हैं. इस बीच एक ऐसी खबर आ रही है, जो गठबंधन की गांठ ढीली होने की ओर संकेत कर रही है. दरअसल, गठबंधन में दरार की चर्चा सूबे में तेजी से हो रही है. उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी के अन्य वरिष्ठ नेता मोदी की रैली से दूरी बनाते नजर आए. गुरुवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी पार्क में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली थी, जिसमें कोई भी बड़ा चेहरा एनसीपी का नहीं दिखा.

अजित पवार की पार्टी सत्तारूढ़ गठबंधन में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदार है. एनसीपी उम्मीदवार सना मलिक, नवाब मलिक और जीशान सिद्दीकी भी कार्यक्रम से दूर नजर आए. रैली में शिवसेना शिंदे गुट के नेता और रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता मौजूद थे. एनसीपी नेताओं के नहीं पहुंचने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, खासकर तब जब अन्य गठबंधन के उम्मीदवार प्रधानमंत्री के साथ मंच पर दिखे.

महायुति नेताओं ने कहा- हम एकजुट

मीडिया में खबर है कि एनसीपी नेता बीजेपी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ अभियान की वजह से नहीं पहुंचे. मतभेद के दावों के बावजूद, महायुति नेताओं ने दरार की खबरों को खारिज किया है. शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने साफ शब्दों में कहा कि गठबंधन एकजुट है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार राज्यसभा सदस्य देवड़ा ने कहा कि महायुति गठबंधन एक साथ है. पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है.

Read Also : Maharashtra Politics : अजित पवार के कारण बीजेपी को महाराष्ट्र में लगा झटका

क्या ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर महायुति में दरार?

अजित पवार ने इससे पहले ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि यह महाराष्ट्र में काम नहीं करेगा. हमें विकास पर फोकस करने की जरूरत है. इस बीच, वरिष्ठ बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारा महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के अभियान के खिलाफ है. अजित पवार इसके ‘मूल’ अर्थ को समझ नहीं सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >