Maharashtra Political Crisis: शिवसेना ने कल 1 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलायी

Maharashtra Political Crisis Updates : महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट बरकरार है. शिवसेना के विधायक कांग्रेस और एनसीपी पर महाराष्ट्र में पार्टी को समाप्त करने का आरोप लगाया है. शिवसेना ने शनिवार को दिन में 1 बजे मुंबई स्थित शिवसेना भवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलायी है.

Live Updates
3:44 AM. 25 Jun 22 10:14 PM. 24 Jun

बागी विधायकों से बात करिए, न कि उन्हें चुनौती दीजिए

शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने शुक्रवार को पार्टी के नेता संजय राउत से बागी विधायकों को ‘चुनौती देने’ की बजाय उनसे बात करने को कहा है. चिपलुन से विधायक जाधव ने संवाददाताओं से कहा, ‘बागियों से संवाद करिए, यह पता लगाइए कि क्या उनकी शिकायतें सही हैं. मतभेदों को संवाद से हल किया जा सकता है.’ जाधव उन चंद विधायकों में से एक हैं, जो शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में बागी विधायकों के खेमे में शामिल नहीं हुए हैं.

3:44 AM. 25 Jun 22 10:14 PM. 24 Jun

शिंदे गुट पर फैसले से पहले विधानसभा सचिवालय ने एडवोकेट जनरल को बुलाया

एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने की मांग पर फैसला लेने से पहले महाराष्ट्र विधानसभा सचिवालय ने एडवोकेट जनरल को बुलाया है. डिप्टी स्पीकर ने 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की उद्धव ठाकरे सरकार की मांग पर कानूनी राय लेने से पहले विचार-विमर्श करना चाहते हैं.

3:44 AM. 25 Jun 22 10:14 PM. 24 Jun

शिवसेना के बागी विधायकों ने डिप्टी स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव पारित किया

शिवसेना के बागी विधायकों ने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को हटाने का एक प्रस्ताव पारित करने की योजना बनायी है. सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में 46 विधायकों के हस्ताक्षर वाला प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

3:44 AM. 25 Jun 22 10:14 PM. 24 Jun

शिवसेना ने कल 1 बजे शिवसेना भवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलायी

शिवसेना ने शनिवार को दिन में 1 बजे मुंबई स्थित शिवसेना भवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलायी है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे.

3:44 AM. 25 Jun 22 10:14 PM. 24 Jun

मातोश्री के बाहर जुटने लगे शिवसैनिक

शिवसेना के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर जुटने लगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बसों में भर-भरकर शिवसेना के कार्यकर्ता आ रहे हैं. लोग बैंड-बाजे के साथ पहुंच रहे हैं.

3:44 AM. 25 Jun 22 10:14 PM. 24 Jun

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे एनसीपी चीफ शरद पवार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए एनसीपी चीफ शरद पवार मातोश्री पहुंच गये हैं. महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट का हल निकालने पर दोनों सीनियर लीडर्स के बीच चर्चा होगी. बता दें कि शिवसेना के तीन दर्जन से अधिक विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी है. इससे महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है.

मुख्य बातें

Maharashtra Political Crisis Updates : महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट बरकरार है. शिवसेना के विधायक कांग्रेस और एनसीपी पर महाराष्ट्र में पार्टी को समाप्त करने का आरोप लगाया है. शिवसेना ने शनिवार को दिन में 1 बजे मुंबई स्थित शिवसेना भवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >