Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे और फडणवीस के बीच मुलाकात की खबर, खतरे में उद्धव की कुर्सी

Maharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट आज भी बना है. शनिवार को उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. एकनाथ शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए नोटिस भी जारी किया जा सकता है. एकनाथ शिंदे बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में शरण लिये हुए हैं.

Live Updates
3:47 AM. 26 Jun 22 10:17 PM. 25 Jun

युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने नागपुर शहर में एकनाथ शिंदे का बैनर हटाया

महाराष्ट्र में युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के नागपुर शहर में शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे का एक विशाल बैनर हटा दिया. इस दौरान युवा सेना कार्यकर्ताओं ने महल क्षेत्र के गांधी पुतला चौक पर लगे शिंदे के इस विशाल बैनर को फाड़ दिया. युवा सेना के नागपुर जिलाध्यक्ष विक्रम राठौड़ ने शिंदे के समर्थकों से शहर में उनका कोई बैनर नहीं लगाने को कहा. महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री शिंदे और शिवसेना के अधिकतर विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी है और वे गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं. उन्होंने मांग की है कि शिवसेना को अप्राकृतिक महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन से बाहर निकलना चाहिये.

3:47 AM. 26 Jun 22 10:17 PM. 25 Jun

वडोदरा में हुई थी एकनाथ शिंदे और फडणवीस के बीच मुलाकात : रिपोर्ट

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच खबर आ रही है कि शुक्रवार रात को 10:30 बजे शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मुलाकात हुई थी. न्यूज चैनल आजतक की रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच शुक्रवार को रात 10:30 बजे मुलाकात हुई थी.

3:47 AM. 26 Jun 22 10:17 PM. 25 Jun

शिंदे गुट के विधायक प्रकाश सुर्वे के पोस्टर पर शिवसैनिकों ने कालिख पोती

एकनाथ शिंदे गुट के विधायक प्रकाश सुर्वे के पोस्टर पर शिवसैनिकों ने कालिख पोत दी है. मालूम हो महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसैनिक सड़क पर उतर गये हैं. शिंदे के समर्थन में भी और कुछ उनके खिलाफ‍ भी.

3:47 AM. 26 Jun 22 10:17 PM. 25 Jun

आदित्य ठाकरे बोले- गद्दारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

शिवसेना नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि गद्दाारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा, शिवसेना का विस्तार होगा और जरूर होगा.

3:47 AM. 26 Jun 22 10:17 PM. 25 Jun

उद्धव बोले- बाला साहब का कोई और नाम इस्तेमाल नहीं कर सकता

कार्यकारिणी की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा, कोई और बालासाहब के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता. इधर बैठक में सभी ने उद्धव ठाकरे की नेतृत्व पर भरोसा जताया. चार प्रस्तावों में कहा गया कि मराठी अस्मिता और हिंदुत्व के मुद्दे पर शिवसेना बनी रहेगी.

3:47 AM. 26 Jun 22 10:17 PM. 25 Jun

शिवसेना कार्यकारिणी की बैठक में चार प्रस्ताव पास

शिवसेना कार्यकारिणी की बैठक में चार प्रस्ताव पास किये गये हैं. जिसमें बागियों पर कार्रवाई के लिए सीएम उद्धव ठाकरे को अधिकृत किया गया है. बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा, शिंदे पहले नाथ थे, अब दास हो गये हैं. बैठक में चुनाव आयोग जाने की बात पर भी सहमति बनी है.

मुख्य बातें

Maharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट आज भी बना है. शनिवार को उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. एकनाथ शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए नोटिस भी जारी किया जा सकता है. एकनाथ शिंदे बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में शरण लिये हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >