Maharashtra News: राज-उद्धव के साथ आने पर रामदास अठावले की बड़ी भविष्यवाणी, महाविकास अघाड़ी का होगा ऐसा हाल

Maharashtra News: शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे 20 साल बाद एक साथ मंच साझा किया. दोनों भाईयों के साथ आने से महाराष्ट्र की राजनीति ने नई करवट ली है. इधर राज और उद्धव के एक साथ आने पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ आने पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद साथ आए हैं. देखते हैं हकीकत में क्या होता है. दोनों अब मराठी मुद्दे पर साथ आए हैं, जो अच्छी बात है. हमें मराठी पर गर्व है और हर मराठी व्यक्ति को आगे आकर अपनी बात रखनी चाहिए. सही समय है. इन दोनों भाइयों के साथ आने से हमारी महायुति को और भी फायदा होगा. सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि महाविकास अघाड़ी टूट जाएगी, कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अलग-अलग रहेंगी और उद्धव ठाकरे को वहां हार का सामना करना पड़ेगा.”

महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ फर्क नहीं पड़ेगा : रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उद्धव-राज के साथ आने पर मजेदार अंदाज में तंज कसा. उन्होंने कविता का सहारा लेते हुए कहा, “उद्धव और राज ठाकरे को साथ आने में लगे 20 साल, देखते हैं भविष्य में क्या होता है इनका हाल.” अठावले ने कहा, दोनों भाईयों के एक साथ आने से महाराष्ट्र की राजनीति में कोई असर नहीं पड़ेगा. उद्धव ठाकरे के हाथ से शिवसेना निकल चुकी है और एकनाथ शिंदे जो असली शिवसेना के प्रमुख हैं, उनके साथ विधायकों की फौज है. राज ठाकरे अच्छे राजनेता हैं, लेकिन चुनाव में उनके विधायक नहीं जीतते हैं.

20 साल बाद राज और उद्धव ने साझा किया मंच

उद्धव ठाकरे ने लगभग 20 वर्ष बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के साथ राजनीतिक मंच साझा किया. और ‘आवाज मराठीचा’ नामक एक विजय सभा आयोजित की जो राज्य के स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को शामिल करने के लिए सरकार द्वारा पहले जारी किए गए दो सरकारी आदेशों को वापस लेने का जश्न मनाने के लिए की गई. उद्धव ने कहा , वह और राज मिलकर मुंबई नगर निगम और महाराष्ट्र की सत्ता पर कब्जा करेंगे. उद्धव ने कहा, ‘‘हम साथ रहने के लिए साथ आए हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >