Maharashtra New CM : अमित शाह ने आखिर कैसे मनाया एकनाथ शिंदे को? 3 घंटे की बैठक में क्या हुआ ऐसा

Maharashtra New CM : अमित शाह ने आखिर एकनाथ शिंदे को मना लिया है. सूत्रों ने बताया कि सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय हो चुका है.

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे आखिर कौन सा मंत्री पद मिलने पर मानें? इस सवाल का जवाब करीब-करीब आ चुका है. देवेंद्र फडणवीस, शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने गुरुवार रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री पद को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इन नेताओं ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद, कैबिनेट बर्थ और शपथ ग्रहण समारोह पर बात की. इस संबंध में इंडियन एक्सप्रेस ने खबर प्रकाशित की है.

बीजेपी सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित की गई है कि महाराष्ट्र के सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय हो चुका है. एनसीपी ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है. बैठक में कुछ प्रमुख विभागों को अंतिम रूप देने की बात की गई. सूत्रों ने संकेत दिया कि बीजेपी के पास सीएम पद और गृह विभाग रह सकता है. शिवसेना (शिंदे गुट) को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग देने का वादा किया गया है, जबकि अजित पवार को वित्त विभाग मिलना तय है.

Read Also : Maharashtra New CM : न एकनाथ शिंदे, न देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में एक बार फिर चौंकाएगी बीजेपी

एनसीपी से ज्यादा शिवसेना के मंत्री दिख सकते हैं सरकार में

सूत्रों के हवाले से मीडिया में यह भी खबर है कि गृहमंत्री शाह ने शिंदे, फडणवीस और अजित पवार से अलग-अलग बात की. तीनों से शाह ने कैबिनेट बंटवारे को लेकर काफी देर तक मंथन किया. विधायकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बीजेपी करीब 20 मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है. वही एनसीपी से ज्यादा शिवसेना के मंत्री सरकार में नजर आ सकते हैं. नेताओं की बैठक करीब तीन घंटे चली. उसके बाद एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार तीनों मुंबई लौट गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >