Maharashtra में फिर गिरा होर्डिंग, घाटकोपर हादसे में एक की गिरफ्तारी, 16 की गई जान

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में गुरुवार को तेज हवा के कारण सड़क किनारे लगा एक होर्डिंग वहां खड़े एक मिनी ट्रक पर गिर गया. पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

Maharashtra: मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. मुंबई पुलिस ने होर्डिंग गिरने के मामले में भावेश भिंडे को उदयपुर से गिरफ्तार किया. इधर गुरुवार को ताजा होर्डिंग हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. पिंपरी चिंचवड़ थाने के एक अधिकारी ने बताया, मोशी इलाके में जय गणेश साम्राज्य चौक पर सड़क किनारे लगा 30 गुणा 30 फुट का एक होर्डिंग शाम 4.30 बजे के आसपास गिर गया. होर्डिंग एक खाली टेम्पो ट्रक और एक-दो दोपहिया वाहनों पर गिरा.

होर्डिंग हादसे में 16 लोगों की हुई मौत

गौरतलब है कि सोमवार को बैमोसम बारिश और तेज आंधी के दौरान छेड़ानगर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर लगा विशालकाय होर्डिंग गिर गया था. उस हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. लगातार चार दिनों तक राहत और बचाव कार्य चलाया गया.

राहत और बचाव कार्य बंद

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई के घाटकोपर इलाके में उस जगह पर खोज एवं बचाव अभियान को अब बंद करने की घोषणा की है, जहां एक विशालकाय होर्डिंग गिर गया था. हादसे में हॉर्डिंग के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए 66 घंटे तक तक खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया.

दो लोगों को शव निकाले गए

बचावकर्मियों ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात होर्डिंग के नीचे मलबे में दबी एक कार से ‘वायु यातायात नियंत्रक’ (एटीसी) के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक और उनकी पत्नी के शव निकाले, जिससे इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई जबकि 75 लोग घायल हुए हैं. नगर निगम प्रमुख ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और यह सुनिश्चित किया कि वहां कोई और व्यक्ति नहीं फंसा है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दिन में अब मलबा हटाया जाएगा.

Also Read: ‘मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था’, स्वाति मालीवाल का छलका दर्द, BJP से कर दी खास गुजारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >