LPG Yojana: इस राज्य में महिलाओं को साल में तीन LPG गैस सिलेंडर के मिलेंगे पैसे

LPG Gas Yojana: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार जनता को बड़ी राहत देने की घोषणा की है. राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

LPG Gas Yojana: बारामती में एनसीपी जन सम्मान रैली के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, हम लाडली बहन योजना पर ही नहीं रुके हैं. इसके अलावा हम अपनी सभी बहनों, माताओं और बेटियों को एक साल के लिए तीन एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए पैसे भी देंगे. वे सभी लोग जो प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपये से कम कमाते हैं, वे इसके लिए पात्र हैं. उन्होंने कहा, राज्य में लाडली बहन योजनाओं के माध्यम से हमारी बहनों, माताओं और बेटियों को 46000 करोड़ रुपये मिलेंगे. हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है.

मराठा आरक्षण पर क्या बोले सीएम एकनाथ शिंदे

मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, जैसा कि हमने कहा, ओबीसी या किसी अन्य समुदाय को वंचित किए बिना मराठा समुदाय को 10% आरक्षण दिया गया था. अब यह मामला अदालत में है, कई लोग कोशिश कर रहे हैं लेकिन अदालत ने उन्हें स्थगन नहीं दिया है. दिए गए आरक्षण के अनुसार भर्तियां भी हो रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >