Maharashtra Elections 2024 : महाराष्ट्र में पहली बार बीजेपी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने सीधे की बात, कहीं ये 10 बातें

Maharashtra Elections 2024 : बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत का मंत्र दिया. पढ़ें उनके संबोधन की 10 बड़ी बातें

Maharashtra Elections 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की. नमो एप के माध्यम उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूस्ट किया. पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें

  1. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी नीत महायुति गठबंधन को जिताने का संदेश हर घर तक पहुंचाना है.

2. पीएम मोदी ने कहा- महायुति सरकार मराठी गौरव को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है.

3. प्रधानमंत्री ने कहा- महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार से बहुत खुश हैं, मैं जहां भी गया, मैंने यह प्यार देखा.

4. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि महायुति सरकार अगले पांच साल तक बनी रहे.

Read Also : Maharashtra Politics : बीजेपी के नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ से सचमुच खफा हैं अजित पवार? पीएम मोदी की रैली में नहीं पहुंचे

5. पीएम मोदी ने कहा- महायुति सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है. महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाडी गठबंधन झूठ फैला रहा है.

6. प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि महायुति का मैसेज महाराष्ट्र के मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए डॉक्टर जैसे पेशेवर लोगों को अपने साथ जोड़ें.

7. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैं जहां भी गया, मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करते देखा. आप मेरे प्रतिनिधि हैं.

8. प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे महिलाओं, युवाओं और किसानों की बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करें.

9. प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को विपक्ष के झूठ के बारे में वोटरों को जागरूक करना चाहिए.

10. प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी नीत सरकार की योजनाओं के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >