Maharashtra Election Result: ‘लाडकी बहीण योजना गेम चेंजर’, प्रचंड जीत के बाद शिंदे, पवार और फडणवीस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति को प्रचंड जीत मिली है. जबकि एमवीए का सुपड़ा साफ हो गया है.

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 288 सीटों में 231 सीटों पर कब्जा कर लिया है. जबकि महा विकास अघाड़ी को केवल 50 सीटों से संतोष करना पड़ा. मतगणना अभी जारी है. प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

हम आम आदमी को सुपरमैन में बदलना चाहते हैं: शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, हमारी सरकार आम आदमी की सरकार थी. मैं पीएम मोदी को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. महिलाएं, बच्चे और किसान हमारे लिए केंद्र बिंदु थे. हम आम आदमी को सुपरमैन में बदलना चाहते हैं. मेरे लिए सीएम का फुल फॉर्म चीफ मिनिस्टर नहीं, कॉमन मैन है.

Also Read: Maharashtra Election Result: सना मलिक ने अणुशक्ति नगर से अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद को हराया

लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र में गेम चेंजर साबित हुई : अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, लाडकी बहिन योजना हमारे लिए गेम चेंजर साबित हुई. इसने हमारे हर विरोधी को परास्त कर दिया. मैंने अपनी याददाश्त में ऐसी जीत नहीं देखी. हम जीत से विचलित नहीं होंगे, लेकिन इससे हमारी जिम्मेदारी जरूर बढ़ गई है. हमें अब जिम्मेदारी से काम करना होगा. खासकर वित्तीय अनुशासन की जरूरत है, ताकि हम अपने सभी वादे पूरे कर सकें. हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं. जो लोग ईवीएम को दोष दे रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि हम ईवीएम के कारण ही लोकसभा हारे थे और अब हम झारखंड भी ईवीएम के कारण ही हारे हैं. हम बहुत कम अंतर से कुछ सीटें हारे हैं. यह गठबंधन महाराष्ट्र के समग्र विकास के लिए अगले 5 साल तक साथ मिलकर काम करेगा.

महाराष्ट्र की जनता के आगे नतमस्तक: फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस ने कहा, मैं केवल इतना कहूंगा कि हम महाराष्ट्र और यहां के लोगों के सामने नतमस्तक हैं. इससे हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है और महाराष्ट्र ने मोदी जी के प्रति अपना पूरा समर्थन दिखाया है और हम उनके विश्वास को पूरा करने के लिए सब कुछ करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >