Maharashtra Election Result : महाराष्ट्र में हलचल तेज, हेलीकॉप्टर और होटल होने लगे बुक

Maharashtra Election Result : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले हलचल तेज हो गई है. यहां हेलीकॉप्टर और होटल बुक होने लगे हैं.

Maharashtra Election Result : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घड़ी नजदीक आ चुकी है. शनिवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी. इससे पहले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों ही कड़े मुकाबले की स्थिति में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गए हैं.

हेलीकॉप्टर और होटल होने लगे बुक

महायुति गठबंधन एग्जिट पोल से उत्साहित है. इस गठबंधन में बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की अगुआई वाली एनसीपी शामिल है. मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके बाद भी वे कोई खतरा नहीं उठाना चाहते हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, गठबंधन के बड़े नेताओं ने विधायकों को उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बहकावे में आने से बचाने की सलाह दी है. यहां हेलीकॉप्टर और होटल बुक कर लिए गए हैं.

निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों पर रहेगी नजर

इस चुनाव में निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों पर प्रदेश के दोनों गठबंधन की नजर रहेगी. महायुति गठबंधन में शामिल तीनों दलों ने अपने संख्या बल को बढ़ाने के लिए निर्दलीय और बागियों से संपर्क किया है. ऐसा इसलिए ताकि अगर वे साधारण बहुमत के लिए आवश्यक 145 सीटें हासिल करने में विफल रहते हैं तो वे अपनी संख्या बढ़ा सकें.

Read Also : Exit Poll 2024 Maharashtra : साल 2019 में कितने सही साबित हुए थे महाराष्ट्र चुनाव के एग्जिट पोल ?

निर्दलीयों को साथ लेकर चलेंगे : बीजेपी

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ”मुझे लगता है कि हम बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएंगे. हमारे पास अभी 105 विधायक हैं. हम इस बार और सीटें जीतेंगे. एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हम तीनों मिलकर बहुमत से भी ज्यादा सीटें हासिल करेंगे.” उन्होंने कहा, ”अगर निर्दलीयों की जरूरत नहीं भी पड़ी तो भी हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >