Mahakumbh Viral Video: महाकुंभ में खुले में शौच वाली रील से खलबली, वायरल वीडियो पर महिला को यूजर्स कर रहे ट्रोल

Mahakumbh Viral Video: प्रयागराज महाकुंभ से कई वीडियो और रील सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. इस समय जो रील वायरल हो रही है, उसमें महाकुंभ में खुले में शौच का दावा किया गया है.

Mahakumbh Viral Video: प्रयागराज महाकुंभ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में गंगा स्नान करने गए लोग खुले में शौच कर रहे हैं. जिससे इलाके में गंदगी फैलती जा रही है. वायरल वीडियो में एक महिला यह कहती दिख रही है कि लोगों ने यहां खुले में शौच किया हुआ है.

निधि चौधरी के वीडियो पर खलबली

निधि चौधरी नाम की एक महिला ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दावा किया है कि गंगा में लोगों ने खुले में शौच कर दिया है. वीडियो में खूबसूरत महिला, जो भगवा गमछा ओढ़े और काला चश्मा लगाए दिख रही हैं. गंगा किनारे चलते हुए महिला कहती है, “तंबाकू और पानी की बोतलों तक तो सही है, लेकिन शौच किया हुआ है. छी यार कैसे लोग हैं…मुझे रोना आ रहा है.”

महिला के वीडियो पर आ रही लोगों की प्रतिक्रिया

महिला का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है. लेकिन लोग खुले में शौच के वीडियो पर यूजर्स महिला को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स ने महिला पर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. अबतक उस वीडियो को 1.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Fire: महाकुंभ में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर खाक, भगदड़ में एक दिन पहले गई थी 30 लोगों की जान

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: कुंभ के मेले में ट्रेजडी, सालों बाद बिछड़े सदस्य को ढूंढ लिया परिवार ने, लेकिन अंत में हो गया खेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >