Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ में 30 की मौत 60 घायल, DIG ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी

Mahakumbh Stampede: कल देर रात हुई भगदड़ को लेकर मेला प्रशासन ने अब तक 30 मौत की पुष्टि कर दी है.

Mahakumbh Stampede: कल देर रात प्रयागराज संगम क्षेत्र में हुई भगदड़ में अब तक 30 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है. मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने जानकारी साझा की है. प्रशासन के अनुसार भगदड़ के बाद 90 लोगों को अस्पताल लाया गया था. जिसमे से 30 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है जबकि 60 लोग घायल हैं. मारे गए 30 लोगों में से 25 लोगों की अब तक पहचान हो पाई है. जिनमें से चार कर्नाटक के और एक गुजरात का रहने वाला था. अन्य पांच श्रद्धालुओं की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और उनकी पहचान का काम जारी है. डीआईजी ने यह जानकारी दी कि इस घटना के दौरान वहां कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं था और सभी श्रद्धालु समान रूप से स्नान करने पहुंचे थे। इस दुखद घटना के बाद प्रशासन ने घायलों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर (1920) जारी किया है, ताकि लोग हादसे से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें और घायल व्यक्तियों को तत्काल सहायता मिल सके.

डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण का कहना है, “ब्रह्म मुहूर्त से पहले रात 1 से 2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई. इस भीड़ के कारण दूसरी तरफ लगे बैरिकेड टूट गए और भीड़ ने दूसरी तरफ ब्रह्म मुहूर्त की डुबकी लगाने के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया. करीब 90 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दुर्भाग्य से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इन 30 में से 25 की पहचान हो गई है और बाकी की पहचान होनी बाकी है। इनमें कर्नाटक के 4, असम का 1, गुजरात का 1 लोग शामिल हैं…36 लोगों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी महामंडलेश्वर, संतों, अखाड़ों से अनुरोध किया है कि वे कुछ देरी से पवित्र डुबकी लगाएं…अखाड़ों का अमृत स्नान सकुशल संपन्न हो गया है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >