Mahakumbh 2025 : क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुल जाएंगे ये चार डिजिटल दरवाजे

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ सुरक्षा के चार डिजिटल दरवाजे की चर्चा लोग कर रहे हैं. यह क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुल जाएंगे. एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के रास्ते सुरक्षित महाकुंभ की तैयारी इस बार है. श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी पल पल का अपडेट मिलेगा.

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बेहद पुख्ता इंतजाम प्रदेश की योगी सरकार ने किए हैं. इनमें डिजिटल तकनीक का भी भरपूर यूज किया जा रहा है. पहली बार श्रद्धालुओं को महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से पल पल का अपडेट मिलेगा. श्रद्धालु अपनी बात चंद सकेंड में बड़े पुलिस अफसरों से लेकर पूरे महकमे तक पहुंचा पाएंगे. महाकुंभ पुलिस ने सुरक्षा के चार ऐसे डिजिटल दरवाजे बनाए हैं, जिनके माध्यम से यह सबकुछ पल भर में किया जा सकेगा. बस आपको क्यूआर कोड स्कैन करना होगा. ऐसा करते ही श्रद्धालु तुरंत सुरक्षा तंत्र के साथ जुड़ जाएंगे.

सुरक्षित महाकुंभ की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार के महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे. उनके निर्देश पर देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. विशेष तौर पर सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है. महाकुंभ के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि पहली बार यहां चार प्रकार के ऐसे क्यूआर कोड जारी किए गए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही महाकुंभ सुरक्षा के चार डिजिटल दरवाजे खुल जाएंगे. ये दरवाजे एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब होंगे. इनके रास्ते सुरक्षित महाकुंभ की पूरी तैयारी योजनाबद्ध तरीके से कर ली गई है.

ये भी पढ़ें : ‘सूर्य प्रकाश’ भाला लेकर महाकुंभ पहुंचे नागा संन्यासी

सोशल मीडिया से ऐसे जोड़ेंगे क्यूआर कोड

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर महाकुंभ पुलिस ने चार ऐसे क्यूआर कोड तैयार किए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही श्रद्धालु सोशल मीडिया पर पुलिस के साथ जुड़ जाएंगे. इनमें एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए अलग अलग क्यूआर कोड बनाए गए हैं. जैसे किसी ने एक्स वाले क्यूआर कोड को स्कैन किया तो वह तुरंत कुंभ मेला पुलिस के पेज पर ले जाएगा. यहां आप हर पल का अपडेट तो पाएंगे ही, साथ में मैसेज करके किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना दे सकेंगे. वरिष्ठ अधिकारी आपके मैसेज पाते ही अलर्ट हो जाएंगे. एक्स की ही तरह ही ये सुविधा इंस्टाग्राम और यूट्यूब के साथ साथ फेसबुक पर भी उपलब्ध रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >