Maha Kumbh Vande Bharat Train : महाकुंभ के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

Maha Kumbh Vande Bharat : रेलवे 15, 16 और 17 फरवरी को प्रयागराज के रास्ते स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने की जानकारी दी. इससे यात्रियों को कुछ आराम मिलेगा.

Maha Kumbh Vande Bharat Train : 15, 16 और 17 फरवरी को प्रयागराज के रास्ते स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चल रही है. उत्तर रेलवे महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह फैसला रेलवे ने लिया है. नयी दिल्ली और वाराणसी के बीच (प्रयागराज के रास्ते) वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है. उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वंदे भारत स्पेशल ट्रेन संख्या 02252 नयी दिल्ली से सुबह 5.30 बजे प्रस्थान करेगी. दोपहर 12.00 बजे प्रयागराज होते हुए 2.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वापसी में ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3.15 बजे चलेगी और शाम 5.20 बजे प्रयागराज होते हुए रात को 11.50 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे ने वीकेंड में महाकुंभ मेले में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया है.

महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन

कई राज्यों से महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनें चल रहीं हैं. 13 जनवरी से रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया. यह ट्रेनें प्रयागराज के आठ रेलवे स्टेशनों प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, छिवकी, झूंसी, रामबाग, प्रयाग और फाफामऊ से मिल रहीं हैं. यहीं पर यात्रियों को उतरने की सुविधा दी जा रही है. देशभर से लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 Crowd: महाकुंभ जानेवाले यात्रियों का उमड़ा सैलाब, इस ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं

कब तक रहेगा महाकुंभ मेला

महाकुंभ मेला दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है. 2025 में यह भव्य आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोज‍ित किया गया है. विदेश से भी यहां लोग पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें : महाकुंभ जाने की होड़: श्रद्धालुओं की बेकाबू भीड़ से बक्सर स्टेशन पर मची अफरातफरी, आस्था के आगे व्यवस्था बेबस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >