Maha Kumbh Stampede: कुंभ स्पेशल ट्रेनें नहीं हुई रद्द,  रेलवे ने दी जानकारी

Maha Kumbh Stampede: रेलवे ने स्पष्ट किया है कि प्रयागराज आने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने की खबरें गलत हैं.

Maha Kumbh Stampede: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत सक्रिय होकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. इस घटना में कुछ लोग घायल हुए, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो रही है. भीड़ को संभालने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन, पुलिस और रेलवे ने अतिरिक्त कदम उठाए हैं.

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि प्रयागराज आने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने की खबरें गलत हैं. रेल मंत्रालय के अनुसार, प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. फिलहाल किसी भी ट्रेन को रद्द करने की योजना नहीं है. रेलवे ने महाकुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्रबंध किए हैं ताकि यात्री बिना किसी असुविधा के गंतव्य तक पहुंच सकें.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थिति पर निरंतर नजर रख रहे हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के लिए बनाए गए वॉर रूम से व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उनके साथ मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रधान सचिव (गृह), एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. साथ ही, उन्होंने आग्रह किया कि जो लोग गंगा घाटों के निकट हैं, वे वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने से बचें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुंभ मेले की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तीन बार बातचीत की है. प्रधानमंत्री ने घटनाक्रम की समीक्षा की और आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही है.

इस बीच, अखाड़ों ने पहले भगदड़ के कारण अमृत स्नान न करने का निर्णय लिया था, लेकिन स्थिति नियंत्रण में आते ही उन्होंने स्नान करने का फैसला किया. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं.महाकुंभ 2025 के इस बड़े आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और व्यवस्था में सहयोग करें.

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज में भगदड़ के बाद अब हालात सामान्य, शाही स्नान फिर से होगा शुरू

इसे भी पढ़ें: ‘मैं, मेरी मम्मी और पापा सब नीचे दब गए थे, सांस भी नहीं आ रही थी…’, महाकुंभ में भगदड़ की आंखों देखी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman kumar pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >