‘महात्मा गांधी ने भी कहा था, अब कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है’, नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बात

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के पास मोदी और शाह के मुकाबले का कोई नेतृत्व नहीं है. Madhya Pradesh politics, narottam Mishra attack congress

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के पास मोदी और शाह के मुकाबले का कोई नेतृत्व नहीं है. खुद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आज़ादी के आंदोलन के बाद कहा था कि अब कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है. अब उनके सारे सहयोगी दल कह रहे हैं. कांग्रेस और उसका नेतृत्व अप्रासंगिक हो गया है.

कुछ दिन पहले नरोत्तम मिश्रा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की सरकार सबसे भ्रष्ट थी. कई रिपोर्टों के माध्यम से ये बात सामने आई है. सूबे में नक्सलियों के प्रभाव के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान नक्सल गतिविधियों में काफी कमी आई है.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >