Heavy Rain Warning: Low Pressure से मचेगी तबाही! पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Warning: दक्षिण-पूर्वी गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को लो प्रेशर (low pressure) में बदल गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार लो प्रेशर की वजह से बंगाल के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy Rain Warning: आईएमडी ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक अवदाब (low pressure) के गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. आईएमडी ने दक्षिण बंगाल के सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जबकि दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिलों में मंगलवार सुबह तक अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

बुधवार तक बंगाल के सभी जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि इस प्रणाली (अवदाब) के कारण उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, मालदा, दक्षिण दिनाजपुर, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों में बुधवार सुबह तक एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: सावधान! झारखंड पर भारी हैं अगले 24 घंटे, मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, आईएमडी की चेतावनी

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे पश्चिम बंगाल तट और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के आसपास समुद्र में न जाएं क्योंकि समुद्र की स्थिति बहुत खराब होने तथा हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >