Low Pressure in Bay of Bengal : बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, 1 अक्टूबर से होगी भारी बारिश, दशहरा का मजा किरकिरा

Low Pressure in Bay of Bengal : मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन सकता है. इसके चलते 2 से 4 अक्टूबर तक बंगाल और आसपास के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Low Pressure in Bay of Bengal : पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 अक्टूबर से भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियां शुरू कर दी हैं. मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि स्थिति पर ध्यान देते हुए व्यापक आपातकालीन उपाय लागू किए गए हैं. सभी संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है और आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. मुख्यमंत्री खुद स्थिति पर करीब से नजर रख रही हैं ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया

मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बनने की संभावना है. इसके चलते 2 से 4 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से शुरू होकर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती है. लोगों को सुरक्षित रहने और मौसम संबंधी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढृें : Aaj ka Mausam : लो प्रेशर बिगाड़ेगा मौसम, 2 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आया बड़ा अपडेट

आईएमडी ने बुलेटिन में चेतावनी दी है कि समुद्र अशांत हो सकता है. मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे इन दो दिनों में उत्तरी और मध्य बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट के पास या दूर समुद्र में न जाएं, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके.

प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया

हाल ही में महानगर और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और करंट लगने की घटनाओं में बारह लोगों की मौत हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसमें एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तैनात रहेंगे. इस केंद्र के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी. यह नियंत्रण कक्ष पूरे त्योहारी मौसम में सक्रिय रहेगा. विशेषकर 26 सितंबर से 7 अक्टूबर, 20 से 24 अक्टूबर और 27 से 28 अक्टूबर तक यह एक्टिव रहेगा. इसका उद्देश्य आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >