Look Back 2024 : शोले की मौसी याद है ना, पीएम मोदी के इतना कहते ही सदन में लगे ठहाके

Look Back 2024 : लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद संसद का पहला सत्र बुलाया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसने के लिए शोले की मौसी का जिक्र किया.

Look Back 2024 : प्रभात खबर पर 2024 में हुई बड़ी घटनाओं की सीरीज Look Back 2024 चल रही है. इस क्रम में हम आपको लोकसभा चुनाव के बाद संसद के पहले सत्र की याद ताजा कराने आए हैं. जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान सत्र चल रहा था. पीएम मोदी विपक्ष के तीखे तेवर के बाद हमलावर थे. इस दौरान प्रधानमंत्री मजाक के मूड में नजर आए. उन्हें फिल्म शोले याद आ गई. पूरी फिल्म तो नहीं, फिल्म के एक सीन का जिक्र मोदी करते नजर आए. इस सीन में अमिताभ यानी जय, हेमा मालिनी यानी बसंती की मौसी से बातचीत करते दिखे थे.

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की परफॉर्मेंस पर बात करते हुए पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने फिल्म शोले की मौसी का जिक्र करते हुए फिल्म के एक आइकॉनिक सीन को सदने के सामने उकेरा. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल 99 सीट पर जीत दर्ज कर सकी. इसके बाद भी वह इसे अपनी बड़ी जीत बता रही है. उन्हें जनादेश स्वीकार करना चाहिए.

ये भी पढ़ें : Look Back 2024 : राहुल गांधी ने बचा ली ‘गांधी परिवार’ की लाज!

पीएम ने संसद में कहा, ”आप सभी ने फिल्म शोले देखी होगी. शोले की मौसी याद होंगी न, कांग्रेस का वही हाल है. अरे मौसी तीसरी बार तो हारे हैं…ये बात तो सही है. तीसरी बार तो हारे हैं, लेकिन मौसी मोरल विक्ट्री तो हैं ना… मौसी जी 13 राज्यों में जीरो सीट कांग्रेस की आई है. पार्टी की लुटिया तो डूब गई है, लेकिन पार्टी अभी सांसें तो ले रही है न…”.

शोले के सीन में क्या था?

क्लासिक फिल्म शोले में एक आइकोनिक सीन था. इसमें जय अपने दोस्त वीरू के रिश्ते की बात बसंती की मौसी के पास लेकर जाता है. मौसी से वीरू की अच्छाइयों को बताने के बहाने वीरू उसे शराबी, नशेड़ी, जुएबाज और लड़कीबाज बता देता है. इसके बाद मौसी भड़क उठती है. जहां अमिताभ इस कॉमेडी सीन में अपने अंदाज में कमाल के डायलॉग्स बोलते दिखे. वहीं मौसी के एक्सप्रेशन्स भी कमाल के नजर आए.

ये भी पढ़ें : Look Back 2024 : वाराणसी लोकसभा सीट से कैसे नरेंद्र मोदी को टक्कर दे पाए कांग्रेस के अजय राय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >