Lok Sabha Election 2024: संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहती है बीजेपी, बिलासपुर से गरजे राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला किया. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी संविधान में बदलाव कर आरक्षण को खत्म करना चाहती है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर के प्रचार के लिए सियासी दल जमकर पसीना बहा रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में एक रैली की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार, बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला किया. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण और गरीबों के अधिकारों को बचाने के लिए है. उन्होंने कहा कि देश के गरीबों के लिए संविधान के बिना कुछ भी नहीं छोड़ा जाएगा. बता दें, राहुल गांधी बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में प्रचार करने बिलासपुर पहुंचे हैं.

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का कहना है कि वे वंचित समुदायों के लिए नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण को खत्म कर देंगे. चुनावी रैली में उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस संविधान को नष्ट करना चाहते हैं. इसमें बदलाव लाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा आम चुनाव कोई सामान्य घटना नहीं है, यह संविधान की रक्षा के लिए चुनाव है.

अब नहीं लग रहा 400 पार का नारा- राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर भी जोरदार हमला किया है. उन्होंने बीजेपी का नारा अबकी पार 400 पार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले 400 पार का नारा दे रहे थे और अब 150 पार भी नहीं बोल रहे. राहुल गांधी ने कहा कि जनता समझ गई है कि बीजेपी के लोग 400 पार के नारे की आड़ में संविधान और गरीबों के अधिकार छीनना चाहते हैं. मंच से बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत के संविधान को खत्म नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि हम संविधान की रक्षा करते रहेंगे हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे.

लोगों को हो चुका है अहसास- राहुल गांधी

मंच से बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में लोगों को एहसास हुआ कि लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर हमले हो रहे हैं . उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण और गरीबों के अधिकारों को बचाने के लिए है. राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस 50 फीसदी आरक्षण की सीमा हटा देगी. 

Also Read: CM Kejriwal: मेरी चिंता छोड़ो, बच्चों को किताबें और मोहल्ला क्लिनिक में मरीजों को दवा… आतिशी और सुनीता से मिलकर क्या बोले केजरीवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >