डॉ हर्षवर्धन ने केजरीवाल सरकार को लताड़ा, बोले - दिल्‍ली में छूट नहीं, सख्‍त एक्‍शन की दरकार

कोरोना वायरस (Coronavirus Lockdown) के खिलाफ जंग के बीच आज से लॉकडाउन 3.0 (lockdown 3) की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि अरविंद केजरीवाल (kejriwal government ) ने दिल्‍ली में बहुत हद तक लॉकडाउन में छूट दे दी है.

नयी दिल्‍ली : कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के बीच आज से लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली में बहुत हद तक लॉकडाउन में छूट दे दी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को फिर से खोलने का वक्त आ गया है और लोगों को कोरोना वायरस के साथ रहने के लिये तैयार रहना होगा. उन्होंने लॉकडाउन 3.0 के दौरान ‘रेड जोन’ के लिये केंद्र द्वारा निर्धारित सभी छूट राष्ट्रीय राजधानी में देने की घोषणा की. केजरीवाल के इस फैसले के आज दिल्‍ली में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ी. लोग शराब लेने के लिए दुकानों में उमड़ पड़े और पुलिस को लाठी भी चलानी पड़ी.

Also Read: दिल्ली में शराब खरीदने की भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज, देशभर में लंबी लाइनें, यहां पढ़ें LIVE अपडेट

बहरहाल दिल्‍ली में लॉकडाउन में दी गयी ढील से केंद्र सरकार काफी नाराज है और केजरीवाल सरकार को लताड़ भी लगाया है. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि वो ऑफिशियली तो कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन उन्‍होंने कहा, व्‍यक्तिगत तौर पर मैं कहना चाहुंगा कि दिल्‍ली उन चुनींदा प्रदेशों में है, जहां कोरोना को काबू में करने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. उस नाते लॉकडाउन 3 में दिल्‍ली जैसे जगहों पर अभी छूट देना जल्‍दबाजी वाला कदम है. लेकिन चुंकी सरकार उनकी है और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने लॉकडाउन को लेकर पूरा दिशा-निर्देश दे दिया है, लेकिन राज्‍य सरकारों को यह निर्णय करना है कि अपने-अपने यहां की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन का कितना पालन कराना है.

केजरीवाल ने क्‍यों दी लॉकडाउन में छूट

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली को फिर से खोलने का वक्त आ गया है और लोगों को कोरोना वायरस के साथ रहने के लिये तैयार रहना होगा. उन्होंने लॉकडाउन 3.0 के दौरान ‘रेड जोन’ के लिये केंद्र द्वारा निर्धारित सभी छूट राष्ट्रीय राजधानी में देने की घोषणा की.

Also Read: Coronavirus outbreak : एक्टिव केस में से 25% तीन दिन में सामने आये, यही स्थिति रही, तो कैसे जीतेंगे जंग?

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली लॉकडाउन हटाने के लिये तैयार है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र को यह सुझाव देगी कि शहर में सिर्फ निरुद्ध क्षेत्र को ‘रेड जोन’ घोषित किया जाए, ना कि पूरे जिले को.

वर्तमान में दिल्ली के सभी 11 जिले ‘रेड जोन’ घोषित किये गये हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 कहीं नहीं जा रहा और यह असंभव है कि कोरोना वायरस के मामले ‘शून्य’ हो जाएं.

उन्होंने कहा, ‘यह असंभव है कि कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आये…हमें कोरोना वायरस के साथ रहने के लिये तैयार होना होगा. हमें इसका अभ्यस्त होना होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के चलते सरकार का राजस्व और अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली लॉकडाउन हटाने के लिये तैयार है. केजरीवाल ने अप्रैल 2019 के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले साल अप्रैल में 3,500 करोड़ रुपया अर्जित किया था, जबकि इस साल अप्रैल में उसने सिर्फ 300 करोड़ रुपये प्राप्त किये.

उन्होंने कहा, केंद्र ने पूरी दिल्ली को ‘रेड जोन’ श्रेणी के तहत रखा है, जिसके चलते बाजार और मॉल नहीं खुल सकते. हमने केंद्र को सिर्फ उन इलाकों को सील करने का सुझाव दिया है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं और शेष इलाकों में सभी गतिविधियों की इजाजत दी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >