LOC Tension : पाकिस्तानी सैनिकों ने की फायरिंग, भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब

LoC Tension : पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने भी उचित जवाब दिया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

LoC Tension : भारतीय सेना ने कहा कि 25-26 अप्रैल की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पार विभिन्न पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई. भारतीय सैनिकों ने छोटे हथियारों से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अधिकारियों ने पुष्टि की कि भारतीय सैनिकों ने स्थिति के अनुसार जवाब दिया, जिससे सीमा सुरक्षा बरकरार रही. इसी तरह की एक घटना शुक्रवार को भी हुई थी जब पाकिस्तानी सेना ने भी युद्ध विराम का उल्लंघन किया था. यह पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के ठीक तीन दिन बाद हुआ था.

श्रीनगर में रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘25-26 अप्रैल की मध्य रात्रि कश्मीर में एलओसी के पार पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की.’’ उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंह तोड़ जवाब दिया.

पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर लगातार दूसरे दिन गोलीबारी की

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ गया है. इस बीच जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा अकारण लगातार दूसरे दिन गोलीबारी की गई. इसका प्रभावी ढंग से भारती य सेना ने जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें : Indus River : मोदी ने पानी बंद किया तो खून का प्यासा हुआ बिलावल, भारत को दी धमकी, देखें वीडियो

इससे पहले सैन्य सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को गोलीबारी की, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >