Breaking News: आईसीसी टी-20 विश्वकप के लिए टीम की घोषणा हुई

करनाल प्रशासन और किसान नेताओं के बीच वार्ता फिर फेल हो गयी है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. जम्मू-कश्मीर दो पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और फारुक अब्दुल्ला ने तालिबान के पक्ष में बयान दिया. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
9:31 PM. 8 Sept 21 9:31 PM. 8 Sept

आईसीसी टी-20 विश्वकप के लिए टीम की घोषणा हुई

आईसीसी टी-20 विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा हो गयी है. शिखर धवन को टीम में जगह नहीं मिली है.

9:31 PM. 8 Sept 21 9:31 PM. 8 Sept

भारत में 71 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज दिया गया

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत ने अबतक 71 करोड़ कोविड वैक्सीन दे दिया है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गयी है. आज लगभग 73 लाख लोगों को वैक्सीन दी गयी है.

9:31 PM. 8 Sept 21 9:31 PM. 8 Sept

असम में दो नाव टकराई, 120 यात्री थे सवार

असम के जोराहाट में ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव टकरा गयी है, जिसपर 120 से अधिक यात्री सवार थे. कई यात्रियों के लापता होने की सूचना है. पीएम मोदी ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है. बचाव कार्य जारी है.

5:47 PM. 8 Sept 21 5:47 PM. 8 Sept

प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता बेकार, जारी रहेगा धरना

किसानों पर लाठी चार्ज के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा. करनाल प्रशासन और किसान नेताओं के बीच वार्ता फिर फेल हो गयी है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा.

5:47 PM. 8 Sept 21 5:47 PM. 8 Sept

माकपा ने श्रीजीब विश्वास को अपना उम्मीदवार घोषित किया

बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होगा है. इस सीट से माकपा ने श्रीजीब विश्वास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

3:22 PM. 8 Sept 21 3:22 PM. 8 Sept

काबुल के एक दैनिक अखबार के पांच पत्रकारों को तालिबान ने गिरफ्तार किया

काबुल के एक दैनिक अखबार के पांच पत्रकारों को तालिबान ने गिरफ्तार कर लिया है. टोलो न्यूज के हवाले से यह जानकारी सामने आयी है. हाल ही में तालिबान ने टोलो न्यूज के एक फोटो जर्नलिस्ट को गिरफ्तार किया था.

2:35 PM. 8 Sept 21 2:35 PM. 8 Sept

यूपी के मिर्जापुर-विन्ध्याचल में बड़ा हादसा

यूपी के मिर्जापुर-विन्ध्याचल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा में डूबी, 6 लोग लापता.(आजतक न्यूज)

2:35 PM. 8 Sept 21 2:35 PM. 8 Sept

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है. राज्यपाल के सचिव बी.के. संत ने इसी जानकारी दी है.

2:35 PM. 8 Sept 21 2:35 PM. 8 Sept

सार्वजनिक गणेश चतुर्दशी मनाने पर रोक

कोरोना महामारी के कारण दिल्ली में सार्वजनिक गणेश चतुर्दशी मनाने पर रोक लगा दी गई है.

2:35 PM. 8 Sept 21 2:35 PM. 8 Sept

बीजेपी ने कसी कमर

5 राज्यों में होनेवाले विस चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. पार्टी ने प्रभारियों की सूची जारी कर दी है.

10:02 AM. 8 Sept 21 10:02 AM. 8 Sept

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,875 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,875 नए मामले सामने आये हैं. वहीं, कोरोना से 369 नये मरीजों की मौत हुई है.

10:02 AM. 8 Sept 21 10:02 AM. 8 Sept

अभिनेता अक्षय कुमार की मां का निधन

अभिनेता अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं. वहीं उनके निधन को लेकर अक्षय कुमार ने ट्वीटर पर एक भावुक पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह मेरी कोर थी. और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं. मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में अपने पिता के साथ फिर से मिल गईं. मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं. ओम शांति.

8:30 AM. 8 Sept 21 8:30 AM. 8 Sept

इंडोनेशिया की जेल में आग

इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत की एक जेल में बुधवार आग लग गई. हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत की खबर है. वहीं, दर्जनों लोग हादसे में घायल हो गए.

8:30 AM. 8 Sept 21 8:30 AM. 8 Sept

मैक्सिको में 6.9 की तीव्रता के भूकंप के झटके

मैक्सिको में 6.9 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के कारण कई इमारतें हिलने लगी. लोग आनन फानन में घर से बाहर निकल आये.

8:30 AM. 8 Sept 21 8:30 AM. 8 Sept

जगमग होंगी बिहार में गांव की सड़क

सुशासन के कार्यक्रम में स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव निश्चय योजना के तहत सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेंगी. मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गयी. साथ ही राज्य के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में कुल 45,852 प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत सभी ग्राम पंचायत के हर वार्ड में औसतन 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेंगी.

8:30 AM. 8 Sept 21 8:30 AM. 8 Sept

40 हजार रुपये मासिक तक की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण

विधानसभा के मानसून सत्र में निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन विधेयक 2021 को लेकर प्रवर समिति की रिपोर्ट पेश की गयी. इसमें निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों को 40 हजार रुपये मासिक तक की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया. नियोक्ता द्वारा नियमों का उल्लंघन करने की स्थिति में पांच लाख रुपये तक दंड लगाया जा सकेगा.

8:15 AM. 8 Sept 21 8:15 AM. 8 Sept

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

करनाल प्रशासन और किसान नेताओं के बीच वार्ता फिर फेल हो गयी है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. जम्मू-कश्मीर दो पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और फारुक अब्दुल्ला ने तालिबान के पक्ष में बयान दिया. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >