Breaking News: जम्मू-कश्मीर में भी खुल गये स्कूल, ऐसे स्टूडेंट्स और टीचर्स को मिलेगी अनुमति

देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले फिर एक बार बढ़ने लगे हैं. वहीं, केरल में निपाह वायरस के कारण एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गयी है. आज शिक्षक दिवस है. PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
12:46 AM. 6 Sept 21 7:16 PM. 5 Sept

जम्मू-कश्मीर में भी खुल गये स्कूल

जम्मू-कश्मीर में सरकार ने स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है. अभी 12वीं क्लास के बच्चे स्कूल जा सकेंगे. पूरी तरह से वैक्सीनेटेड विद्यार्थी और स्टाफ ही स्कूल जा पायेंगे. 50 फीसदी बच्चों की उपस्थिति के साथ ही स्कूलों को खोलने की अनुमति दी गयी है. जिलाधिकारियों से कहा गया है कि कोरोना की जांच के बाद 10वीं क्लास के बच्चों को भी स्कूल जाने की अनुमति दें.

12:46 AM. 6 Sept 21 7:16 PM. 5 Sept

गणेश विसर्जन पर बड़ा फैसला

गणेश विसर्जन पर कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कहा गया है कि गणेश प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में एक साथ 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो पायेंगे. रात में 9 बजे के बाद किसी प्रतिमा का विसर्जन नहीं होगा. गणेश महोत्सव के दौरान भी नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.

12:46 AM. 6 Sept 21 7:16 PM. 5 Sept

कल ईडी के सामने पेश होंगे तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे. कोयला चोरी मामले में ईडी को ममता बनर्जी के भतीजे से पूछताछ करनी है. ईडी ने अभिषेक की पत्नी रुजिरा को भी समन जारी किया है.

12:46 AM. 6 Sept 21 7:16 PM. 5 Sept

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ रायपुर में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था.

12:46 AM. 6 Sept 21 7:16 PM. 5 Sept

निपाह वायरस से बालक की मौत के बाद केरल में हड़कंप

निपाह वायरस से एक 12 साल के लड़के की मौत के बाद केरल में हड़कंप मच गया है. लड़के के संपर्क में आये 188 लोगों को चिह्नित किया गया है. इनमें से 20 हाई रिस्क कैटेगरी में हैं. इन्हें एमसीएच कोझिकोड में भर्ती कराने की तैयारी है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने रविवार को यह जानकारी दी.

12:46 AM. 6 Sept 21 7:16 PM. 5 Sept

दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्कर गरोह का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस सिलसिले में मेवात के एक हथियार तस्कर को गिरप्तार किया है. इशाब नामक तस्कर के पास से .32 बोर की 15 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. इशाब ने बताया कि वह मध्यप्रदेश से हथियार और कारतूस लाकर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था.

मुख्य बातें

देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले फिर एक बार बढ़ने लगे हैं. वहीं, केरल में निपाह वायरस के कारण एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गयी है. आज शिक्षक दिवस है. PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >