Breaking Live: पीएम मोदी राजस्थान में CIPET का उदघाटन करेंगे, चार नये मेडिकल कॉलेज की रखेंगे आधारशिला

Breaking News Live : पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी सरकार की आज कैबिनेट मीटिंग. वहीं प्रदेश में सियासी संकट सुलझाने चंडीगढ़ जाएंगे हरीश रावत. मेरठ में बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले. 33 नए केस मिले. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

गोवा में 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिव सेना

शिव सेना गोवा में 22 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. शिव सेना के प्रवक्ता संजय राउत ने यह जानकारी दी है.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

पीएम मोदी CIPET का उदघाटन करेंगे, चार नये मेडिकल कॉलेज की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के जयपुर में स्थित CIPET का उदघाटन करेंगे. इसके साथ ही वह बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ी और दौसा जिलों में चार नये मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला भी रखेंगे.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

गुजरात पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’

ओड़िशा, आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना में तबाही मचाने के बाद बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ अब गुजरात पहुंच गया है. 1 अक्टूबर को अरब सागर के पूर्वोत्तर में इसके असर से एक नया चक्रवात ‘शाहीन’ बनेगा. इसलिए मौसम विभाग ने गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के मछुआरों से कहा है कि वे समुद्र में न जायें.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

रिजर्व बैंक ने इंडियन ओवरसीज बैंक को दी बड़ी राहत

रिजर्व बैंक ने इंडियन ओवरसीज बैंकको बड़ी राहत दी है. बैंक पर लगे प्रॉम्प्ट करेपक्टिव एक्शन फ्रेमवर्क प्रतिबंधों को वापस ले लिया गया है.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

दिल्ली में त्योहारों के बाद खुलेंगे स्कूल

दिल्ली में त्योहारों के बाद छठी से आठवीं तक की पढ़ाई फिर से स्कूलों में शुरू होगी. विशेषज्ञों की सलाह के बाद डीडीएमए की बैठक में यह फैसला किया गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल ने यह बात कही है.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

4 अक्टूबर सेमुंबई में भी खुल रहे हैं स्कूल

मुंबई में भी स्कूल खुलने जा रहे हैं. बीएमसी के कमिश्नर इकबालल चहल ने कहा है कि 4 अक्टूबर से 8वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खुले जा रहे हैं. स्कूलों में कोरोना नियमों का पूर्णतया पालन कराया जायेगा.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

काबुल से अपहृत व्यापारी मुक्त हुआ

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से बंदूक की नोंक पर अगवा किये गये भारतीय व्यापारी बंसरी लाल अरेंदेह को आज मुक्त कर दिया गया. इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने यह जानकारी दी. बंसरी लाल का 14 सितंबर को काबुल से अपहरण कर लिया गया था.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में अमित शाह से मिलने पहुंचे

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे हैं. इससे पहले कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर हमला बोल दिया, तो गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर जल्द से जल्द कार्यसमिति की बैठक बुलाने की मांग की थी.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

कांग्रेस से निकाले जा सकते हैं सिद्धू

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भले कहा हो कि प्रदेश अध्यक्ष ही सबसे बड़ा होता है. नवजोत सिंह सिद्धू को मना लिया जायेगा, लेकिन कांग्रेस आलाकमान इसके लिए तैयार नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पार्टी सिद्धू को मनाने के मूड में नहीं है. प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार दिवाकर शास्त्री ने सिद्धू को कांग्रेस से निकालने की सलाह दे डाली है.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

फेसबुक फ्रेंड के नाम पर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

फेसबुक फ्रेंड के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये लोग कहते थे कि वे लंदन में रहते हैं और उनके फेसबुक फ्रेंड हैं. उनके लिए गिफ्ट भेजा है. कस्टम क्लियरेंस के लिए कुछ पैसे अपने अकाउंट में मंगाते थे. दोनों के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूर्वोत्तर दिल्ली की डीसीपी ऊषा रंगनानी ने यह जानकारी दी.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

केरल की 91 फीसदी आबादी को लग चुकी है वैक्सीन की पहली डोज

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा है कि राज्य की 91 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगायी जा चुकी है. अब तेजी से लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज देने पर सरकार ध्यान केंद्रित कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि केरल में निपाह वायरस का कोई केस मौजूद नहीं है.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

आजाद ने सोनिया को लिखी चिट्ठी- कार्यसमिति की बैठक बुलायें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलायी जाये. सूत्रों के हवाले से एएनआई ने यह जानकारी दी है.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो तृणमूल कांग्रेस में शामिल

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सीनियर कांग्रेस नेता एवं विधायक लुइजिन्हो फलेरियो ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है. फलेरियो ने बुधवार को कोलकाता में टीएमसी की सदस्यता ली. आज कुल 10 लोग टीएमसी में शामिल हुए.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

असम के तेजपुर में भूकंप

असम के तेजपुर में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता 3.5 थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है.

4:06 AM. 30 Sept 21 4:06 AM. 30 Sept

हरियाणा में एक ही परिवार के पांच लोग मृत मिले

हरियाणा के पलवल में एक गांव में एक ही परिवार के पांच लोग मृत मिले. डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि परिवार के मुखिया ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पूरे परिवार को जहर देकर या गला घोंटकर मारा गया है. डीएसपी ने कहा है कि परिवार के सदस्यों ने किसी विवाद के संकेत दिये हैं, लेकिन वे इसके बारे में विस्तार से नहीं बता रहे.

8:26 PM. 29 Sept 21 8:26 PM. 29 Sept

पंजाब दौरे पर सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर हैं. उन्होंने कहा है कि, पंजाब में सिर्फ

आप ही दे सकती है स्थिर और ईमानदार सरकार.

8:25 PM. 29 Sept 21 8:25 PM. 29 Sept

पंजाब के हित में हो रहे हैं सारे काम

कैबिनेट की बैठक के बाद पंजाब के सीए चरणीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बात में कहा कि, पंजाब के हित में हो रहे हैं सारे काम. लोगों की परेशानी दूर करना सरकार का सबसे बड़ा काम. वहीं सिद्धू के इस्तीफे पर बोलते हुए सीएम चरणजीत सिंह ने कहा है कि सिद्धू से बात हो रही है. आज भी उनसे फोन पर बात हुई है. एक दो दिन में मामला सुलझ जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पार्टी का हेड होता है.

8:25 PM. 29 Sept 21 8:25 PM. 29 Sept

बाघम्बरी मठ का उत्तराधिकारी कौन पंच परमेश्वर लेंगे फैसला

बाघम्बरी मठ का उत्तराधिकारी कौन होगा, 5 अक्टूबर को पंच परमेश्वर लेंगे फैसला.()

8:25 PM. 29 Sept 21 8:25 PM. 29 Sept

फुमियो किशिदा होंगे जापान के अगले पीएम

जापान के अगले पीएम होंगे फुमियो किशिदा, सत्ताधारी पार्टी ने चुना नेता.(आजतक न्यूज)

8:25 PM. 29 Sept 21 8:25 PM. 29 Sept

हक और सच की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा- सिद्धू

हक और सच की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा, सिद्धू ने कहा- आलाकमान को गुमराह नहीं कर सकता. मैं न हाईकमांड को गुमराह कर सकता हूं और न ही किसी को गुमराह होने दे सकता हूं.

8:25 PM. 29 Sept 21 8:25 PM. 29 Sept

कोरोना वायरस के 18,870 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,870 नए मामले आए, 378 लोगों की हुई मौत. वहीं, देश के 87,59,88,365 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगीं है. वहीं, 23 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना की दोनों डोज ले ली है.

8:25 PM. 29 Sept 21 8:25 PM. 29 Sept

सिद्धू इस्तीफा मामले में नया मोड़

सिद्धू इस्तीफा मामले में नया मोड़ आ गया है. कांग्रेस आलाकमान ने साफ कर दिया है कि पार्टी इस मामले में नहीं झुकेगी. इसी के साथ पंजाब में नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंथन शुरू हो गया है. साथ ही हरीश रावत का चंडीगढ़ दौरा को भी टाला गया है. (आजतक न्यूज)

8:25 PM. 29 Sept 21 8:25 PM. 29 Sept

सिद्धू को मनाने की कोशिश जारी

सिद्धू के घर लगा कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा, मनाने की कोशिश जारी.

8:25 PM. 29 Sept 21 8:25 PM. 29 Sept

राजस्थान पेपर लीक मामले में 20 कर्मचारी सस्पेंड

राजस्थान पेपर लीक मामले में 20 कर्मचारी सस्पेंड, अब तक सौ लोगों की ह चुकी है गिरफ्तारी.(आजतक न्यूज)

1:49 PM. 29 Sept 21 1:49 PM. 29 Sept

आज चंडीगढ़ जाएंगे हरीश रावत और हरीश चौधरी

पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी संकट को सुलझाने के लिए आज चंडीगढ़ जाएंगे हरीश रावत और हरीश चौधरी. इधर, सियासी संकट को लेकर पंजाब कैबिनेट की आज बैठकत भी हो रही है.

1:49 PM. 29 Sept 21 1:49 PM. 29 Sept

आज पंजाब कैबिनेट की बैठक

पंजाब में सिद्धू के इस्तीफे से गरमायी राजनीति के बीच आज चन्नी सरकार कैबिनेट मीटिंग कर रही है. वहीं सिद्धू के इस्तीफे को लेकर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि जल्द ही सिद्धू मान जाएंगे. गौरतलब है कि चन्नी को पंजाब की सीएम बनाये जाने के 8 दिन के भीतर ही सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है. सिद्धू के इस्तीफे के बाद शांत होती दिख रही पंजाब की राजनीति में एकबार फिर हलचल मच गया. हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने अभी सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है.

1:49 PM. 29 Sept 21 1:49 PM. 29 Sept

बिहार पंचायत चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू

बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज शुरू हो गया है. सूबे के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में आज वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक होगा. दूसरे चरण में 71467 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होना है.

1:49 PM. 29 Sept 21 1:49 PM. 29 Sept

सीएम हेमंत सोरेन ने किया टीका एक्सप्रेस का शुभारंभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण से आनेवाली संभावित चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है. राज्य के सभी जिलों में टीका एक्सप्रेस चलाकर छूट गये लोगों के वैक्सीनेशन का काम शुरू किया है. इनकी मदद से टीका लेने में सहूलियत होगी. लोगों को यह सुविधा उनके घरों पर भी उपलब्ध होगी.

1:49 PM. 29 Sept 21 1:49 PM. 29 Sept

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News Live : पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी सरकार की आज कैबिनेट मीटिंग. वहीं प्रदेश में सियासी संकट सुलझाने चंडीगढ़ जाएंगे हरीश रावत. मेरठ में बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले. 33 नए केस मिले. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >