Breaking Live: काबुल एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर फायरिंग, छोड़े गए आंसू गैस के गोले, लोगों में मची अफरा-तफरी
Copied link
राष्ट्रपति बाइडेन की सुरक्षा टीम ने काबुल में फिर से आतंकी हमले की दी चेतावनी. वहीं, अमेरिका ने काबुल हमले का बदला लिया है. अमेरिका ने आईएस आतंकी को एयर स्ट्राइक में मार गिराया है. देश ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक करोड़ लगाई गई कोरोना वैक्सीन. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
10:36 PM. 28 Aug 2110:36 PM. 28 Aug
काबुल एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर फायरिंग, छोड़े गए आंसू गैस के गोले, लोगों में मची अफरा-तफरी
काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग की खबर है. समाचार चैनल आज तक के अनुसार, काबुल एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर फायरिंग की गई है. इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई है. फिलहाल, एयरपोर्ट की सुरक्षा जिम्मेदारी तालिबान की है.
8:03 PM. 28 Aug 218:03 PM. 28 Aug
एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक परिवार के 4 सदस्यों ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस मामले में मिसरोद के थाना प्रभारी ने बताया, पति-पत्नी ने जहर पिया इसके बाद अपने बेटे का गला पत्थर काटने वाली मशीन से काट दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. लेकिन मशीन खराब हो जाने के कारण बच्ची की जान बच गई.(एएनआई)
8:03 PM. 28 Aug 218:03 PM. 28 Aug
ईडी ने अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को भेजा समन
ईडी ने अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को भेजा समन, कोयला घोटाला मामले में होगी पूछताछ.
8:03 PM. 28 Aug 218:03 PM. 28 Aug
सिबगतुल्लाह अंसारी सपा में शामिल
मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी सपा में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता.(टीवी न्यूज)
8:03 PM. 28 Aug 218:03 PM. 28 Aug
राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हरीश रावत
पंजाब कांग्रेस का झगड़ा सुलझाने की कवायद तेज, राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हरीश रावत
8:03 PM. 28 Aug 218:03 PM. 28 Aug
24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,759 नए मामले
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,759 नए मामले, 509 लोगों की हुई मौत.31,374 मरीज रिकवरी कर अपने घर चले गये हैं.
1:43 PM. 28 Aug 211:43 PM. 28 Aug
अमेरिका ने लिया काबुल ब्लास्ट का बदला
अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना ने हमले का बदला ले लिया है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार काबुल ब्लास्ट के जवाब में अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट आतंकी के खिलाफ एयरस्ट्राइक की है. खबरों की मानें तो मानवरहित विमान से नांगरहार में अमेरिकी सेना ने हवाई हमले किये हैं.
1:43 PM. 28 Aug 211:43 PM. 28 Aug
फिर दहल सकता है काबुल
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने यह चेतावनी दी है कि काबुल में फिर आतंकी हमला हो सकता है. इधर, हमले की आशंका को देखते हुए काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने बाइडन की टीम द्वारा राष्ट्रपति को दी गई जानकारी के बारे में विस्तृत विवरण साझा नहीं किया है. इधर, काबुल पर फिर हमले की चेतावनी के बीच अमेरिका ने लोगों से कहा है कि, काबुल एयरपोर्ट गेट को जल्द से जल्द छोड़े.
1:43 PM. 28 Aug 211:43 PM. 28 Aug
आरोपियों पर हो सकता है हमला
झारखंड हाइकोर्ट ने जज उत्तम आनंद मौत मामले में स्वत: संज्ञान के तहत दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई करते हुए सीबीआइ की ओर से प्रस्तुत जांच की प्रगति रिपोर्ट देखी. ऐसे में आशंका है कि यदि कोई बड़ा षड्यंत्र हुआ, तो आरोपियों पर हमला हो सकता है.
1:43 PM. 28 Aug 211:43 PM. 28 Aug
एक दिन में लगाई गई कोरोना की 90 लाख से ज्यादा वैक्सीन
कोरोना के खिलाफ जारी जंग में भारत ने इतिहास रचा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर बताया कि आज देशभर में 90 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई है. केंद्रीय मंत्री ने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए देश के नागरिकों को बधाई दी है और कहा कि अभी इसकी गिनती जारी है.
1:43 PM. 28 Aug 211:43 PM. 28 Aug
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
राष्ट्रपति बाइडेन की सुरक्षा टीम ने काबुल में फिर से आतंकी हमले की दी चेतावनी. वहीं, अमेरिका ने काबुल हमले का बदला लिया है. अमेरिका ने आईएस आतंकी को एयर स्ट्राइक में मार गिराया है. देश ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक करोड़ लगाई गई कोरोना वैक्सीन. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…