Breaking News Live: आज एक बार फिर देश में लगायी गयी एक करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन

Breaking News Live : किसान संगठनों के भारत बंद से देश में रेल और सड़क यातायात प्रभावित रही. तेलंगाना में तूफान गुलाब की वजह से स्कूल, काॅलेज और आफिस कल बंद रहेंगे. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
11:02 PM. 27 Sept 21 11:02 PM. 27 Sept

देश में लगायी गयी एक करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आज एक बार फिर देश में एक करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन लगायी गयी. ऐसा तीसरी बार हुआ है कि देश में एक दिन में एक करोड़ वैक्सीन डोज दिये गये हैं.

11:02 PM. 27 Sept 21 11:02 PM. 27 Sept

तेलंगाना में गुलाब की वजह से स्कूल, काॅलेज और आफिस बंद रहेंगे

चक्रवाती तूफान गुलाब कमजोर तो पड़ गया है लेकिन इसकी वजह से तेलंगाना में भारी बारिश की आशंका है और इसी वजह से कार्यालयों, स्कूल, काॅलेज और तमाम शिक्षण संस्थान को कल यानी 28 सितंबर को बंद रखा गया है.

11:02 PM. 27 Sept 21 11:02 PM. 27 Sept

भारत में आज दिया गया 99.3 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज

भारत में आज 99.3 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज दिया गया. यह जानकारी कोविन एप के जरिये मिली है.

11:02 PM. 27 Sept 21 11:02 PM. 27 Sept

आकाश मिसाइल के नये वर्जन आकाश प्राइम का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

आकाश मिसाइल के नये वर्जन आकाश प्राइम का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया. ओडिशा के चांदीपुर प्रक्षेपण स्थल से इसका सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया. यह जानकारी डीआरडीओ की ओर से दी गयी.

7:29 PM. 27 Sept 21 7:29 PM. 27 Sept

केरल में कोरोना से 58 की मौत

केरल में कोरोना के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 58 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान सरकार ने टेस्टिंग में कमी कर दी, जिसके बाद सिर्फ 11,699 नये मामले आये. इस दौरान 17,763 लोगों ने कोरोना से रिकवर भी किया.

7:29 PM. 27 Sept 21 7:29 PM. 27 Sept

मुकुल राय की सदस्यता का मामला कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचा

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम चुके विधायक मुकुल राय की विधानसभा सदस्यता का मुद्दा कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुकुल राय की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए हाइकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. शुभेंदु अधिकारी ने दलबदल कानून के तहत मुकुल राय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. मामला विधानसभा की कोर्ट में भी चल रहा है.

5:31 PM. 27 Sept 21 5:31 PM. 27 Sept

सर्बानंद सोनोवाल असम से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गये

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गये हैं.

5:31 PM. 27 Sept 21 5:31 PM. 27 Sept

पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान प्रत्याशी की मौत

बिहार के अरवल जिले में भीषण गर्मी के कारण पंचायत चुनाव का नामांकन करते वक्त प्रत्याशी की मौत हो गयी है.

5:31 PM. 27 Sept 21 5:31 PM. 27 Sept

भाजपा नेता दिलीप घोष ने भवानीपुर उपचुनाव को टालने की मांग की है. दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि हम प्रचार नहीं कर पा रहे हैं. भाजपा नेता चुनाव आयोग के पास अपनी मांग लेकर आज शाम जाने वाले हैं.

5:31 PM. 27 Sept 21 5:31 PM. 27 Sept

बिहार विधानपरिषद के लिए जदयू की रोजिना नाजिश निर्विरोध निर्वाचित

बिहार विधानपरिषद के लिए जदयू की रोजिना नाजिश निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गयी हैं. वे अपने पति की मृत्यु के बाद चुनी गयी हैं.

5:31 PM. 27 Sept 21 5:31 PM. 27 Sept

भवानीपुर में हुए हंगामे पर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

भवानीपुर में हुए हंगामे पर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. आज शाम चार बजे तक चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है.

2:10 PM. 27 Sept 21 2:10 PM. 27 Sept

भवानीपुर: प्रचार के अंतिम दिन भिड़ेे भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता,दिलीप घोष पर हमला  

भवानीपुर उपचुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है. खबरों की मानें तो टीएमसी समर्थकों ने भाजपा नेता दिलीप घोष पर हमला किया है. भाजपा नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि टीएमसी हमारी पार्टी को प्रचार करने से रोक रही है. इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें टीएमसी कार्यकर्ता दिलीप घोष के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं. दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मी को मजबूरन बंदूक निकालनी पड़ी.

2:10 PM. 27 Sept 21 2:10 PM. 27 Sept

आज से एक हफ्ते तक लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा रहेंगी

यूपी चुनाव की सरगर्मी तेज हैं. आज से एक हफ्ते तक लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा रहेंगी. यहां वह कई बैठकें करेंगी.

2:10 PM. 27 Sept 21 2:10 PM. 27 Sept

CBI को तीन आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मिली

नरेंद्र गिरि मौत मामले में CBI को तीन आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मिल गई है.

2:10 PM. 27 Sept 21 2:10 PM. 27 Sept

पीएम मोदी ने किया ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ का आगाज, बोले-गरीब मरीजों की दिक्कतें होंगी दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ का आगाज किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि गरीब मरीजों की दिक्कतें दूर होंगी.

10:54 AM. 27 Sept 21 10:54 AM. 27 Sept

इंदौर-दौंड ट्रेन लोनावला स्टेशन पर पटरी से उतरी, कोई घायल नहीं

इंदौर-दौंड विशेष ट्रेन के दो डिब्बे सोमवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में लोनावला स्टेशन पर पटरी से उतर गए. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

10:54 AM. 27 Sept 21 10:54 AM. 27 Sept

अखिलेश यादव ने कहा

अखिलेश यादव ने कहा कि अन्नदाता का मान न करने वाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है.

10:54 AM. 27 Sept 21 10:54 AM. 27 Sept

प्रियंका गांधी का ट्वीट

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि फसल किसान की लेकिन BJP सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर.

10:54 AM. 27 Sept 21 10:54 AM. 27 Sept

राहुल ने किसानों के “भारत बंद” का किया समर्थन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के “भारत बंद” का सोमवार को समर्थन किया और कहा कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह अखंड है. गांधी ने ट्वीट किया कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है,लेकिन शोषण करने वाली सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है.

10:54 AM. 27 Sept 21 10:54 AM. 27 Sept

सेंसेक्स 255 अंक की उछाल के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर खुला

शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है. सेंसेक्स 255 अंक की उछाल के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर खुला.

10:54 AM. 27 Sept 21 10:54 AM. 27 Sept

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 26,041 मामले, 276 मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 26,041 मामलों में से 15,951 केरल में आए हैं. इस दौरान केरल में 165 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई. इसी दौरान देश में 29,621 लोग को डिस्चार्ज किया गया है जबकि 276 लोगों की मृत्यु हुई है.

10:54 AM. 27 Sept 21 10:54 AM. 27 Sept

अमेरिका : दक्षिण पश्चिम वर्जीनिया में विमान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

अमेरिका के दक्षिण पश्चिम वर्जीनिया में रविवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार वर्जीनिया के तीन लोगों की मौत हो गई.

10:54 AM. 27 Sept 21 10:54 AM. 27 Sept

जर्मनी के चुनाव में सोशल डेमोक्रेट पार्टी ने मर्केल के गुट को हराया

जर्मनी के आम चुनाव में मध्यमार्गी वामपंथी सोशल डेमोक्रेट पार्टी ने सर्वाधिक मत हासिल किए हैं और बेहद करीबी मुकाबले में निर्वतमान चांसलर एंजेला मर्केल की मध्यमार्गी दक्षिणपंथी पार्टी यूनियन ब्लॉक को हरा दिया. निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह सभी 299 सीटों की मतगणना में सोशल डेमोक्रेट ने 25.9 प्रतिशत वोट प्राप्त किए जबकि यूनियन ब्लॉक को 24.1 प्रतिशत वोट मिले. पर्यावरणविदों की ग्रीन्स पार्टी 14.8 प्रतिशत वोट के साथ तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी.

8:25 AM. 27 Sept 21 8:25 AM. 27 Sept

अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत को ED का समन

राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत को ED का समन मिला है. आज कोर्ट में पेश होना है.

8:20 AM. 27 Sept 21 8:20 AM. 27 Sept

कांग्रेस नेता लुइजिन्हो फेलेरो का प्रेस कॉन्फ्रेंस

गोवा में आज कांग्रेस नेता लुइजिन्हो फेलेरो प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. TMC में शामिल हो सकते हैं.

8:20 AM. 27 Sept 21 8:20 AM. 27 Sept

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन होगा लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन लॉन्च करेंगे.

8:20 AM. 27 Sept 21 8:20 AM. 27 Sept

नितिन गडकरी कई हाईवे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे

जम्मू-कश्‍मीर में आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कई हाईवे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे.

8:20 AM. 27 Sept 21 8:20 AM. 27 Sept

4 संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया

टीवी रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ जेल में बंद PFI कैदियों से मिलने पहुंची 4 संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

8:20 AM. 27 Sept 21 8:20 AM. 27 Sept

झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस के 5 नए मामले

झारखंड में रविवार को कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं. सूबे में 7 लोग रिकवर हुए. कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है.

8:20 AM. 27 Sept 21 8:20 AM. 27 Sept

राकेश टिकैत ने कहा

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा. लोगों से अनुरोध है कि लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे. एम्बुलेंस को, डॉक्टरों को, ज्यादा ज़रूरतमंदों को निकलने दिया जाएगा। दुकानदारों से भी अपील की है कि आज दुकानें बंद रखें.

7:55 AM. 27 Sept 21 7:55 AM. 27 Sept

किसानों का भारत बंद शुरू

दिल्ली में किसान संगठनों का भारत बंद शुरू हो चुका है. गाजीपुर बॉर्डर पर NH-9 और NH- 24 जाम किया. यूपी से गाजीपुर की ओर यातायात बंद किया गया.

7:55 AM. 27 Sept 21 7:55 AM. 27 Sept

ओवैसी ने कहा

एआइएमआइएम नेता ओवैसी ने कहा है कि यूपी में मुसलमानों का कोई नेता नहीं, बैंडबाजे की तरह हो रहे इस्तेमाल.

7:55 AM. 27 Sept 21 7:55 AM. 27 Sept

तूफान गुलाब की दस्तक

आंध्र प्रदेश में तूफान गुलाब की दस्तक हो चुकी है. ओडिशा में हल्की बारिश शुरू हो गई है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगी.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News Live : किसान संगठनों के भारत बंद से देश में रेल और सड़क यातायात प्रभावित रही. तेलंगाना में तूफान गुलाब की वजह से स्कूल, काॅलेज और आफिस कल बंद रहेंगे. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >