Breaking News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

Breaking LIVE: जाइडस कैडिला की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, वैक्सीन को लेकर देंगे अहम जानकारी. पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने वाले को बेल. तालिबान पर ब्रिटेन हुआ नरम, कहा-जरूरत पड़ी तो तालिबान के साथ भी करेंगे काम. दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
9:54 PM. 21 Aug 21 9:54 PM. 21 Aug

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह का अब से कुछ देर पहले लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्‌यूट आॅफ मेडिकल साइंस अस्पताल में मल्टी आर्गन फेल होने की वजह से निधन हो गया है.


9:54 PM. 21 Aug 21 9:54 PM. 21 Aug

भारत में अबतक दिये गये 58 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज

भारत में अबतक 58 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज दिये गये हैं, इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी किये. आज कुल 43 लाख डोज दिये गये हैं.

4:22 PM. 21 Aug 21 4:22 PM. 21 Aug

दिल्ली में सोमवार से दुकानों पर नहीं रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली में सोमवार से दुकानों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा और वे आम दिनों की तरह खुलेंगे और बंद होंगे अभी कोविड 19 के कारण दुकानें शाम आठ बजे के बाद बंद हो जाती हैं.

4:22 PM. 21 Aug 21 4:22 PM. 21 Aug

काबुल में निकासी का इंतजार कर रहे सभी भारतीय सुरक्षित

काबुल में निकासी का इंतजार कर रहे सभी भारतीय सुरक्षित हैं. वे सभी काबुल एयरपोर्ट पर हैं इस बात की जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से दी गयी है.

2:33 PM. 21 Aug 21 2:33 PM. 21 Aug

पीएम मोदी ने 15 लोगों की लिस्ट सीबीआई, ईडी और दिल्ली पुलिस को सौंपी

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, पीएम मोदी ने 15 लोगों की लिस्ट सीबीआई, ईडी और दिल्ली पुलिस को सौंपी है.

2:33 PM. 21 Aug 21 2:33 PM. 21 Aug

करदाताओं का रिफंड जारी

आयकर विभाग ने बताया कि, सीबीडीटी ने इस साल 1 अप्रैल से 16 अगस्त के बीच 22.75 लाख से अधिक करदाताओं को 49,696 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है. रुपये का आयकर रिफंड 21,50,668 मामलों में 14,608 करोड़ जारी किए गए और 1,24,732 मामलों में 35,088 करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड जारी किए गए.(एएनआई)

2:33 PM. 21 Aug 21 2:33 PM. 21 Aug

काबुल में सभी भारतीय सुरक्षित

अफगानिस्तान के एक पत्रकार ने दावा किया किया है कि काबुल में सभी भारतीय सुरक्षित हैं. ,भी को एक गैरेज में भेज दिया गया है.

2:33 PM. 21 Aug 21 2:33 PM. 21 Aug

काबुल एयरपोर्ट के पास से 150 लोगों को साथ ले गए तालिबानी

काबुल एयरपोर्ट के पास से 150 लोगों को साथ ले गए तालिबानी, कई भारतीय भी शामिल. (आजतक न्यूज)

11:03 AM. 21 Aug 21 11:03 AM. 21 Aug

काबुल से भारत आ रहा है एक और जत्था

काबुल से भारत आ रहा है एक और जत्था, 83 भारतीयों की हो रही वापसी.

11:03 AM. 21 Aug 21 11:03 AM. 21 Aug

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,457 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,457 नए मामले सामने आए, एक दिन में 375 मौतें हुई . वहीं, सक्रिय केस की संख्या 3,61,340 है. बता दें, बीते 151 दिनों में आज कोरोना के सबसे कम मामले आये हैं. (एएनआई)

11:03 AM. 21 Aug 21 11:03 AM. 21 Aug

अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में आज सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है. आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल के वन क्षेत्र में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया. जिसके बाद आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई. (भाषा इनपुट)

8:03 AM. 21 Aug 21 8:03 AM. 21 Aug

तालिबान को बाइडेन की चेतावनी

अफगानिस्तान संकट को लेकर कड़ी आलोचना का सामना कर रहे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आशंका जताई है कि, जेल से निकले कैदी कोई बड़ा हमला कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि अगर ऐसा होता है तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि, काबुल में 6 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. जो किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं.

8:03 AM. 21 Aug 21 8:03 AM. 21 Aug

बिहार और झारखंड में से किसी एक राज्य में ही मिलेगा आरक्षण का लाभ

आरक्षण का लाभ सिर्फ कैडर बंटवारे में कर्मी को ही नहीं मिलेगा, बल्कि उनके बच्चों को भी मिलेगा. लेकिन यह लाभ किसी एक राज्य (बिहार या झारखंड) में ही लिया जा सकेगा. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस यूयू ललित व जस्टिस अजय रस्तोगी की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया. 31 जुलाई को एसएलपी पर सुनवाई पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

8:03 AM. 21 Aug 21 8:03 AM. 21 Aug

बिहार में लोग बाढ़ में डूब रहे हैं और तेजस्वी चले गये दिल्ली

राजद में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. तेजस्वी और तेज प्रताप की आपसी कलह जगजाहिर हो रही है. बीते दिन तेजस्वी यादव से मिलने उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव पहुंचे. लेकिन, थोड़ी देर ही वह बाहर निकल आये. उस समय वह काफी गुस्से में थे. उन्होंने तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने तेजस्वी से मेरी पूरी बात नहीं होने दी. उन्होंने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि, लोग बाढ़ में डूब रहे हैं और तेजस्वी बिहार छोड़कर दिल्ली चले गये हैं.

8:03 AM. 21 Aug 21 8:03 AM. 21 Aug

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking LIVE: जाइडस कैडिला की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, वैक्सीन को लेकर देंगे अहम जानकारी. पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने वाले को बेल. तालिबान पर ब्रिटेन हुआ नरम, कहा-जरूरत पड़ी तो तालिबान के साथ भी करेंगे काम. दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >