Breaking News: भारत में 56.57 करोड़ लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

Breaking News LIVE: बीते 24 घंटे में देश में 35,178 कोरोना के नए केस. एक दिन में 440 हुई मौतें. अयोध्या में योगी सरकार दीपोत्सव में जलाएगी 7.5 लाख दीये. सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की नियुक्ति कॉलेजियम में 3 महिला जज भी शामिल. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
9:24 PM. 18 Aug 21 9:24 PM. 18 Aug

भारत में 56.57 करोड़ लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

भारत में 56.57 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है. बुधवार (18 अगस्त) को एक दिन में 48 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया. भारत सरकार ने यह जानकारी दी.

8:13 PM. 18 Aug 21 8:13 PM. 18 Aug

अबुधाबी में हैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी अबुधाबी में हैं इस संबंध में यूएई की सरकार ने जानकारी दी है.

8:13 PM. 18 Aug 21 8:13 PM. 18 Aug

अबुधानी में हैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनीउद्योगपति राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी राहत

अश्लील फिल्मों के निर्माण को लेकर गिरफ्तार आरोपी उद्योगपति राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहत दे दी है.कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 25 अगस्त को सुनवाई होगी.

1:31 PM. 18 Aug 21 1:31 PM. 18 Aug

मूर्ति तोड़ने के खिलाफ बीजेपी का फूटा गुस्सा

पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने के खिलाफ बीजेपी का फूटा गुस्सा. पाक उच्चयोग के बाहर नेता और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन. इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और मूर्ति को फिर से तैयार करने की मांग की.

1:31 PM. 18 Aug 21 1:31 PM. 18 Aug

अब एनडीए की परीक्षा दे सकेंगी लड़कियां

अब एनडीए की परीक्षा लड़कियां भी दे सकेंगी, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है. 8 सितंबर को होना है एनडीए की परीक्षा.

1:31 PM. 18 Aug 21 1:31 PM. 18 Aug

कांग्रेस नेता शशि थरूर को बरी

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली कोर्ट ने किया कांग्रेस नेता शशि थरूर को बरी

1:31 PM. 18 Aug 21 1:31 PM. 18 Aug

कमेटी के खिलाफ याचिका दायर

पेगासस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार की बनाई कमेटी के खिलाफ याचिका दायर, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई(टीवी न्यूज)

1:31 PM. 18 Aug 21 1:31 PM. 18 Aug

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जबरन वसूली के एक मामले में रोहिणी जेल के 2अधिकारियों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया. (एएनआई)

1:31 PM. 18 Aug 21 1:31 PM. 18 Aug

रत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 35,178 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 35,178 नए मामले आए सामने आये हैं. 37,169 लोगों की रिकवरी हुई है. वहीं, 440लोगों की बीते एक दिन में कोरोना से मौत हुई है.

9:53 AM. 18 Aug 21 9:53 AM. 18 Aug

झारखंड में दलीय आधार पर हो सकता है पंचायत चुनाव

झारखंड में अगला पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराया जा सकता है. राज्य सरकार दलीय आधार पर पंचायत चुनाव कराने पर मंथन कर रही है. इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग विभिन्न राज्यों की पंचायत नियमावली का अध्ययन कर रहा है. अध्ययन के बाद पंचायतों में दलीय आधार पर चुनाव कराने की संभावना पर विमर्श किया जायेगा. उसके बाद जरूरत महसूस होने पर राज्य के पंचायत चुनाव नियमावली में बदलाव किया जायेगा.

9:53 AM. 18 Aug 21 9:53 AM. 18 Aug

देश को मिल सकती है पहली महिला चीफ जस्टिस

भारत में पहली बार कोई महिला जज को देश का चीफ जस्टिस बनाया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 9 नामों की सिफारिश की है, जिसमें तीन महिला जजों का भी नाम है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक जिन तीन नामों की सिफारिश चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने की है उसमें कर्नाटक हाईकोर्ट की जस्टिस बी वी नागरत्ना, तेलंगाना हाई कोर्ट की जस्टिस न्यायमूर्ति हिमा कोहली और गुजरात हाई कोर्ट की जस्टिस बेला त्रिवेदी के नाम शामिल हैं.

9:53 AM. 18 Aug 21 9:53 AM. 18 Aug

बिना जंग लड़े ही जीत गया तालिबान

20 साल के बाद एक बार फिर पूरे अफगानिस्तान पर तालिबानी आतंकियों का कब्जा हो गया है. अमेरिकी सेना के हटते ही महज कुछ दिन के अंदर एक बार फिर अफगानिस्तान पर तालिबान का परचम लहराने लगा है. लेकिन तालिबान की पुन:वापसी कोई एकाएक घटना नहीं है. 20 साल तक छिपे रहने के दौरान तालिबान ने एक योजना बनाई और उसी पर अमल कर उसने फिर से आतंक का राज स्थापित कर दिया.

9:53 AM. 18 Aug 21 9:53 AM. 18 Aug

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: बीते 24 घंटे में देश में 35,178 कोरोना के नए केस. एक दिन में 440 हुई मौतें. अयोध्या में योगी सरकार दीपोत्सव में जलाएगी 7.5 लाख दीये. सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की नियुक्ति कॉलेजियम में 3 महिला जज भी शामिल. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >