बेरोजगारी ने तोड़ा हौसला, युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा- रेस्ट इन पीस

LinkedIn: नौकरी न मिलने से निराश एक आदमी ने खुद के लिए ही एक शोक संदेश लिखा और उसे लिंक्डइन पर शेयर किया है. व्यक्ति ने लिंक्डइन को धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उनकी नौकरी पाने की उम्मीद मर चुकी है. बेरोजगार युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा- रेस्ट इन पीस.

LinkedIn: आजकल की कंपटीटिव दुनिया में एक अच्छी नौकरी मिलना भगवान मिल जाने के बराबर हो गया है. बढ़ती जनसंख्या और सीमित नौकरी के पद होने के कारण युवाओं के बीच बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. कई युवा तो एक नौकरी की तलाश में अपने घर से दूर किसी अन्य राज्य और देश तक चले जा रहे हैं. लेकिन इतनी मेहनत करने के बावजूद यदि नौकरी न मिले तो एक अभ्यर्थी का दुखी और निराश होना आम बात है. ऐसे ही नौकरी की तलाश करते-करते प्रशांत हरिदास नाम का व्यक्ति इतना परेशान हो गया कि उसने एक ऐसा कदम उठाया, जिस पर लोग हैरान रह गए.

लिंक्डइन पर व्यक्ति ने क्या लिखा?

व्यक्ति ने अपने लिंक्डइन अकाउंट से एक चौकाने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी खुद की तस्वीर लगी हुई है और उसके ऊपर लिखा हुआ है “रेस्ट इन पीस”. यह शब्द जब कोई व्यक्ति मर जाता है, तब उसके लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन एक जीवित व्यक्ति द्वारा खुद की तस्वीर के ऊपर यह लिखना हैरान कर देने वाला था.

लिंक्डइन को क्यों किया धन्यवाद

प्रशांत हरिदास ने अपनी तस्वीर के नीचे पोस्ट में लिखा, “लिंक्डइन हर चीज के लिए धन्यवाद. इंडस्ट्री लीडर्स मुझे या तो भूल गए हैं या मुझे अनदेखा कर रहे हैं. मुझे खुद को और बेहतर तरीके से संवारने के लिए प्रेरित कर, मेरे ही पैसे खर्च करवाने के लिए धन्यवाद ताकि आप भी मुझे भूल सकें. मुझे इस बात का पता है कि मेरे इस पोस्ट के बाद कोई भी मुझे नौकरी पर नहीं रखेगा. चाहे मैं कितना भी अच्छा अपने काम में क्यों न हूं या मैंने कितनी भी सिफारिशें क्यों न करवाई हों.”

मेरी नौकरी पाने की उम्मीद मर चुकी हैं

आगे उन्होंने पोस्ट में बताया कि उनकी नौकरी पाने की इच्छा और कोशिशें अब मर चुकी हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि भले ही वह अभी निराश हों, लेकिन खुद को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाने वाले हैं. उन्होंने पोस्ट में इस पर चर्चा करते हुए लिखा, “मैं इसके कारण खुद को मारने वाला नहीं हूं. जीवन में बहुत कुछ है अभी करने के लिए. अलग-अलग तरह के खाने का स्वाद लेना है. अलग-अलग जगहों में जाकर घूमना है. मेरी नौकरी पाने की उम्मीद मर चुकी है. अब चीजों को ठीक करना है, अपने जीवन की व्यस्तता के साथ रहने की कोशिश करना चाहता हूं. लगभग 3 साल तक बेरोजगार रहना और अपने जीवन के प्यार से अलग रहना बहुत कठिन है.”

इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने लिंक्डइन पर आदमी को सहानुभूति देते हुए हिम्मत न हारने की राय दी है. लोगों का कहना है भले ही देरी हो गई हो, लेकिन यदि आप कोशिश नहीं छोड़ेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी.

यह भी पढ़े: Weather Update: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >