Viral Video : गेट खुला था, फिर भी अचानक चल पड़ी लिफ्ट; महिला की दर्दनाक मौत

आंध्र प्रदेश के ओंगोले में एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक लिफ्ट का दरवाजा खुला होने के बावजूद अचानक नीचे जाने लगी, जिससे एक महिला उसमें बुरी तरह फंस गई. तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

Andhra Pradesh Lift Viral Video : घटना आंध्र प्रदेश के ओंगोल स्थित सूर्या टावर्स की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में दो महिलाएं एक दो-ढाई साल के बच्चे के साथ लिफ्ट से निकलते दिखाई देते हैं. फिर उनके साथ जो घटना घटती है, वो दिल दहला देने वाला है. दोनों पहले छोटे बच्चे के नन्हें कदमों से लिफ्ट से बाहर फ्लोर पर आने का इंतजार करती हैं. फिर एक-एक कर बाहर निकलती हैं. दोनों में से एक महिला बाहर आ जाती हैं, लेकिन पिछे वाली महिला जैसे लिफ्ट से बाहर आने के लिए कदम बढ़ाती हैं लिफ्ट बिना गेट बंद हुए नीचे जाने लगता है. ऐसे में महिला बुरी तरह लिफ्ट में फंसी चीखने लगती है. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार महिला बुरी तरह जख्मी हो गई थी, बाद में उसकी जान चली गई. मृतका की पहचान वनिता (50) नाम से की गई है. वह अपनी बेटी और नाती के साथ थी.

मासूम की जद्दोजहद काम न आई

बच्चे ने अपनी नानी को दर्द में देखा तो वह भी उन्हें अपनी शक्ति अनुसार बाहर खींचने का प्रयास करने लगा. वहीं बच्चे की मां लिफ्ट को ऊपर करने का प्रयत्न कर रही थी, स्थिति को देखते हुए बच्चा भी समझ चुका था कि उसकी नानी काफी तकलीफ में है और बाहर नहीं आ पा रही. आसपास के लोग भी जुट गए और लिफ्ट से किसी प्रकार महिला को बाहर निकालने के लिए खींचने लगे. काफी देर की मशक्कत के बाद महिला को लिफ्ट से बाहर लाने में सफलता तो मिली, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी.

सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

घायल महिला को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जिनकी जान नहीं बचाई जा सकी. वहीं यह एक्सिडेंट व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर गंभी सवाल खड़े करती है. जब व्यक्ति लिफ्ट से बाहर नहीं आया है तो जाहिर सी बात है लिफ्ट का दरवाजा बंद नहीं हुआ है. फिर कैसे वह चलने लग जाती है. बिल्डिंग प्रबंधनों पर सोशल मीडिया में यूजर सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं के प्रबंधन पर सवाल उठाने लगे हैं.

Also read : नड्डा ने की H1N1 की समीक्षा: अस्पतालों की तैयारियों का लिया जायजा, सतर्क रहने की अपील


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >