Ladki Bahin Yojana : क्या अब नहीं मिलेगा लाडकी बहिन योजना का पैसा? e-KYC को लेकर जान लें बड़ी बात

Ladki Bahin Yojana : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने लाडकी बहिन योजना के बंद होने के अफवाह पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह योजना कभी बंद नहीं होगी. जानें ekyc के बारे में खास बात.

Ladki Bahin Yojana : क्या बंद होने वाली है लाडकी बहिन योजना? इस सवाल का जवाब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने दिया. उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहिन योजना’ बंद नहीं हुई है, बल्कि पहले की तरह जारी है. ठाणे में रविवार रात एक कार्यक्रम में उन्होंने इस योजना को सरकार की सबसे लोकप्रिय योजना बताया.

कभी बंद नहीं होगी लाडकी बहिन योजना

शिंदे ने कहा कि इस योजना के लाभार्थियों ने महायुति गठबंधन को चुनाव में बड़ी सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बताया कि 2022 से 2024 के बीच मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई काम किए, लेकिन महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देने वाली यह योजना सबसे प्रभावी और जनता से जुड़ी रही. शिंदे ने कहा कि यह योजना ‘‘कभी बंद नहीं होगी’’ और उन्होंने इसके लाभार्थियों को पिछले साल प्रदेश में बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी वाली महायुति को फिर से सत्ता में लाने के लिए भारी मतदान करने का श्रेय दिया.

e-KYC कराने की अंतिम तारीख क्या है?

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री और श्रीवर्धन की विधायक अदिती तटकरे ने सोशल मीडिया पर e-KYC के बारे में बताया. उन्होंने एक्स पर बताया कि ‘माझी लाडकी बहीण’ योजना की सभी लाभार्थी बहनें 1500 रुपये की मासिक राशि लगातार पाने के लिए अपनी e-KYC प्रक्रिया करा लें. 18 नवंबर 2025 तक या उससे पहले इसे पूरा कर लें, ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न हो.

यह भी पढ़ें : Ladli Bahna Yojana 30th Installment Date : लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त इस दिन हो सकती है जारी, आया अपडेट

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि ‘माझी लाडकी बहीण’ योजना की 1500 रुपये की मासिक राशि तभी मिलेगी जब लाभार्थी की e-KYC प्रक्रिया पूरी होगी. यदि तय समय तक e-KYC नहीं कराई गई, तो हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की किस्त रोक दी जाएगी. ऐसा तब तक किया जाएगा जब तक पहचान की पुष्टि नहीं होती.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >