Kuwait Fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हुई, मृतकों में अधिकतर भारतीय, पीएम मोदी ने की आपात बैठक

Kuwait Fire: दक्षिणी कुवैत में मजदूरों की एक इमारत में भीषण आग लगने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई जिनमें अधिकतर भारतीय हैं.

Kuwait Fire: कुवैत अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है. जबकि संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है. कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंगाफ में एक मजदूर भवन में लगी आग में मरने वालों की संख्या 49 तक पहुंच गई है. मंत्रालय की ओर से कहा गया कि कानून का उल्लंघन करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. मंत्रालय ने कहा कि आपराधिक साक्ष्य विभाग के कर्मचारी वर्तमान में घटनास्थल पर पीड़ितों की पहचान करने और आग के कारणों का पता लगाने में लगे हुए हैं. आंध्र प्रदेश और ओडिशा से लौटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में आग की घटना से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की.

पीएम मोदी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग की घटना को दुखद बताया और कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कुवैत सिटी में आग लगने की घटना दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और वहां प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहा है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि खाड़ी देश में भारतीय दूतावास सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, कुवैत सिटी में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है. हमारे राजदूत शिविर में गए हैं. हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायल हुए लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

तत्काल कुवैत जाएंगे विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग त्रासदी में घायल हुए लोगों की सहायता की निगरानी करने तथा इस घटना में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीरों को शीघ्र वापस लाने के लिए स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए तत्काल कुवैत जा रहे हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया, प्रधानमंत्री मोदी ने हमें बैठक के लिए बुलाया और बैठक के बाद हम कुवैत जाएंगे.

आग की चपेट में आए अधिकतर लोग भारतीय

अधिकारियों ने कहा कि आग की चपेट में आए ज्यादातर लोग भारतीय हैं और इनमें से ज्यादातर केरल से हैं. कुवैती मीडिया के अनुसार, अल-अहमदी गवर्नरेट के अधिकारियों को अल-मंगफ इमारत में आग लगने की सूचना सुबह 4.30 बजे मिली और ज्यादातर लोगों की मौत धुएं के कारण हुई.

इमारत में 195 से अधिक मजदूर रहते थे

कुवैती मीडिया ने कहा कि निर्माण कंपनी एनबीटीसी ने 195 से अधिक मजदूरों के रहने के लिए इमारत किराए पर ले रखी थी जिनमें से अधिकतर केरल, तमिलनाडु और उत्तरी राज्यों के भारतीय थे. कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घायलों को कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 21 को अल-अदन अस्पताल, छह को फरवानिया अस्पताल, एक को अल-अमीरी और 11 लोगों को मुबारक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >