Kunal Kamra New Video: ‘देश का सत्यानाश…हम होंगे कंगाल एक दिन…’ विवाद के बीच कुणाल कामरा ने किया ट्वीट

Kunal Kamra New Video: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक नया वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ स्टूडियो में तोड़फोड़ के विजुअल के साथ गाना गाते दिख रहे हैं.

Kunal Kamra New Video: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा बुरी तरह से फंस चुके हैं. उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, तो पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है. इस बीच कामरा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो गाना गाते दिख रहे हैं. जबकि वीडियो में उन्होंने ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ स्टूडियो में तोड़फोड़ करते लोग दिख रहे हैं.

Kunal Kamra New Video

कामरा के नये वीडियो में क्या है खास?

कुणाल कामरा ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक गाना बनाया, जिसमें वो गाते दिख रहे हैं. “हम होंगे कंगाल एक दिन. मन में अंधविश्वास, देश का सत्यनाश. हम होंगे कंगाल एक दिन. होंगे नंगे चारो ओर, करेंगे दंगे चारो ओर, पुलिस के पंगे चारो ओर एक दिन…मन में नथूराम और हरकतें आशाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन. होगा गाय का प्रचार, लेके हाथों में हथियार, होगा संघ का शिष्टाचार, एक दिन…जनता बेरोजगार, गरीबी की कगार हम होंगे कंगाल एक दिन.”

मुंबई पुलिस ने कामरा को नोटिस जारी किया

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा को नोटिस जारी किया है और खार पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है.

कामरा ने शिंदे से माफी मांगने से किया इनकार

‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे. इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ किए जाने की आलोचना की, जहां ‘कॉमेडी शो’ रिकॉर्ड किया गया था.

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्टूडियों में की थी तोड़फोड़

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था. इस कार्यक्रम में उन्होंने शिंदे पर गद्दार शब्द के जरिये कटाक्ष किया था. बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार रात ‘होटल यूनिकॉन्टिनेंटल’ के बाहर एकत्र हुए जहां संबंधित क्लब स्थित है. उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की. ‘हैबिटैट क्लब’ वही स्थान है जहां विवादास्पद ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो को शूट किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >