Kisan Andolan Updates : किसान आंदोलन को मिला पंजाबी गायकों का सहारा, प्रदर्शन में गूंज रहे हक लेने के गीत
Copied link
Kisan Andolan, Farmers protest 2020 live news latest update today: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध (farmers protest) लगातार जारी है. पंजाब (Punjab) से उठी इस चिंगारी की लपट हरियाणा (Haryana) उत्तर प्रदेश (UP) मध्यप्रदेश (MP) में आग बन गई है. इधर, सरकार की ओर से किसान संगठनो को बातचीत का प्रयास लगातार जारी है. इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की. आज एमएसपी को लेकर सरकार ने किसानों के साथ वार्ता में कहा कि इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जायेेगा.
3:30 AM. 4 Dec 203:30 AM. 4 Dec
किसान आंदोलन को मिला पंजाबी गायकों का सहारा
किसान आंदोलन को मिला पंजाबी गायकों का सहारा, प्रदर्शन में गूंज रहे हक लेने के गीत
3:30 AM. 4 Dec 203:30 AM. 4 Dec
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा-एमएसपी को लेकर सरकार का रुख बेहतर
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा-एमएसपी को लेकर सरकार का रुख ठीक रहने की उम्मीद, वार्ता ने प्रगति की
3:30 AM. 4 Dec 203:30 AM. 4 Dec
किसान नेताओं और सरकार के बीच आज की वार्ता समाप्त
किसान नेताओं और सरकार के बीच आज की वार्ता समाप्त, अगली बैठक पांच दिसंबर को
3:30 AM. 4 Dec 203:30 AM. 4 Dec
MSP में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा
किसानों के साथ बातचीत में बोले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, MSP में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा
3:30 AM. 4 Dec 203:30 AM. 4 Dec
किसानों को मिला निहंग सिखों का भी साथ
किसानों को मिला निहंग सिखों का भी साथ, सिंघू बार्डर पहुंचे, कृषि बिल के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
3:30 AM. 4 Dec 203:30 AM. 4 Dec
कृषि बिल के खिलाफ नेशनल हाईवे -24 पर किसानों का प्रदर्शन जारी
कृषि बिल के खिलाफ नेशनल हाईवे -24 पर किसानों का प्रदर्शन जारी
10:05 PM. 3 Dec 2010:05 PM. 3 Dec
सुखबीर बादल ने कहा- क्या भाजपा को यह अधिकार है कि वे किसानों को राष्ट्रविरोधी कहें
सुखबीर बादल ने कहा- क्या भाजपा को यह अधिकार है कि वे उन किसानों को राष्ट्रविरोधी कहें, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया
9:21 PM. 3 Dec 209:21 PM. 3 Dec
विज्ञान भवन में किसानों ने सरकारी खाने और चाय को कहा ना
विज्ञान भवन में किसानों ने सरकारी खाने और चाय को कहा ना, अपना भोजन किया
9:21 PM. 3 Dec 209:21 PM. 3 Dec
किसानों के आंदोलन को कबड्डी टीम का भी समर्थन
किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए एक स्थानीय कबड्डी की टीम सिंघु पहुंची है, यह टीम शहीद भगत सिंह नगर की है. टीम की कोच जसकरण कौर ने बताया कि वे लोग भी किसानों के परिवार से हैं इसलिए किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए पहुंचे हैं.
9:21 PM. 3 Dec 209:21 PM. 3 Dec
राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी किसान आंदोलन के पक्ष में पद्म भूषण लौटाने की घोषणा की
प्रकाश सिंह बादल के बाद राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी किसान आंदोलन के पक्ष में पद्म भूषण लौटाने की घोषणा की.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
किसानों और सरकार के बीच बातचीत जारी
किसानों और सरकार के बीच बातचीत जारी है. किसान नेता लगातार अपनी मांगों का जिक्र कर रहे हैं. उनकी ओर से एमएसपी पर गारंटी की मांग की जा रही है.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में जाम की स्थिति
किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली-नोएडा, दिल्ली-गुरुग्राम की सीमा पर लंबा जाम लगा हुआ है. यहां किसानों का प्रदर्शन लगातार हो रहा है.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी लौटाया पद्मभूषण सम्मान
किसानों के समर्थन में अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी पद्मभूषण सम्मान लौटाया.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
प्रकाश सिंह बादल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने अपने सम्मान को लौटाते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी है. जिसमें बादल ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध किया है.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
किसानों के साथ चंद्रशेखर आजाद
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग किसानों के साथ हैं और अगर सरकार इनके साथ तानाशाही करेगी तो हम सड़कों पर उतरेंगे.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पद्म विभूषण वापस किया
किसान आंदोनल के समर्थन में पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पद्म विभूषण वापस किया.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
महाराष्ट्र कांग्रेस ने किया प्रस्ताव पास
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पास कियाहै.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन दो किसानों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है जिनकी आंदोलन के दौरान मौत हो गई थी.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
समस्या का जल्द से जल्द कोई हल निकले
गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस समस्या का जल्द से जल्द कोई हल निकलना चाहिए. उन्होंने पंजाब के किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि जल्दी इसका हल निकालें.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
क्या चौथे दौर की बैठक में बनेगी बात ?
सरकार और किसान संगठन के नेताओं के बीच यह चौथे दौर की बैठक है. बैठक में 30 से ज्यादा किसान संगठनों के नेता शामिल हैं. सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद हैं.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
किसानों और सरकार की बातचीत शुरू
दिल्ली के विज्ञान भवन में सरकार और किसानों के बीच बातचीत शुरू हो गई है. किसानों ने अपनी मांगों को लिखित रूप में सरकार के सामने रखा है.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
बातचीत का सकारात्मक परिणाम निकलेगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, भारत सरकार किसानों से लगातार बात कर रही है. इसका सकारात्मक परिणाम निकलेगा. इधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे हैं. बातचीत जारी है.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
किसानों को 100 करोड़ रुपये
किसान आंदोलन के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 5 लाख किसानों के खातों में 100 करोड़ रुपये डालेंगे. हर किसान के खाते में 2-2 हज़ार रुपये की राशि डाली जाएगी.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
किसानों ने बिजली बिल पर जताई आपत्तियांकिसानों को 100 करोड़ रुपये किसानों को 100 करोड़ रुपये
सरकार के साथ वार्ता से पहले किसानों ने साफ कर दिया है कि सरकार को नये कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा. किसानों ने केंद्र सरकार को आपत्तियों की जो सूची सौंपी है. उसमें कृषि कानून के साथ-साथ वायु गुणवत्ता अध्यादेश और प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल पर भी अपनी आपत्ति जताई है.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
किसानों ने रखी 8 मांगें
किसानों और सरकार के बीच दूसरे दौर की बैठक से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं. इधर, किसानों ने एक ड्राफ्ट सौंपी है जिसमें कुल आठ मांगों को रखा गया है.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
किसानों का प्रदर्शन जारी
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
किसान आंदोलन के लिए आज का दिन अहम
पहली बैठक अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर के बीच होगी. फिर, किसानों और सरकार के बीच एक और बातचीत होगी.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
किसानों ने किया हवन
दिल्ली-यूपी सीमा पर गाजीपुर-गाजियाबाद बॉर्डर पर किसानों के एक समूह ने अपनी मांगों को लेकर हवन किया. बता दें, आज किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ है.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक
थोड़ी देर में शुरू होगी केंद्र सरकार के साथ किसानों की बैठक, कृषि कानूनों पर होने वाली बैठक के लिए किसान नेता सिंघु बॉर्डर से रवाना हुए.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से काफी उम्मीदें
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं, किसानों को आज केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से काफी उम्मीदें हैं. किसानों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि फैसला उनके हक में जाएगा.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
पूरे देश के किसानों का है आंदोलन
गुजरात से आये किसानों के एक समूह ने कहा “हम टीवी पर देख रहे थे कि ये आंदोलन हरियाणा और पंजाब का है, लेकिन ये आंदोलन पूरे हिन्दुस्तान के किसानों के लिए चल रहा है.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है
सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. इधर, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज किसान नेताओं के साथ बैठक मामले का हल निकालने की कोशिश करेंगे.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
किसान आंदोलन के कारण बार्डर सील
किसान आंदोलन के कारण गौतम बुद्ध द्वार के पास स्थित चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा टिकरी बॉर्डर, झारोदा बॉर्डर, झटिकरा बॉर्डर भी पुलिस ने बंद कर दिये है.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
जारी रहेगा आंदोलन
नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. किसान दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर डटे हुए हैं. प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि जब तक प्रधानमंत्री जी समस्या का निदान नहीं करेंगे, तब तक किसान दिल्ली छोड़कर नहीं जाएंगे.
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
किसान आंदोलन के पीछे कई दुश्मनों का हाथ
हरियाणा के कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा है कि किसान आंदोलन के पीछे कई दुश्मनों का हाथ है. आंदोलन को चीन-पाकिस्तान का भी समर्थन मिल रहा है. दुश्मनों की सरकार को अस्थिर करने की साजिश है
8:08 PM. 3 Dec 208:08 PM. 3 Dec
बेनतीजा रही बातचीत
नये कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के साथ केंद्र सरकार की मंगलवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही. दिल्ली के विज्ञान भवन में करीब तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक चली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, पर किसी बात पर सहमति नहीं बनी
12:49 PM. 3 Dec 2012:49 PM. 3 Dec
अमित शाह से आज मिलेंगे पंजाब के सीएम, किसान आंदोलन को लेकर होगी बातचीत
कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल जारी है. दिल्ली बॉर्डर पर किसान पिछले सात दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. वे कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. किसान केंद्र सरकार के इन कानूनों को काला कानून बता रहे हैं.
12:49 PM. 3 Dec 2012:49 PM. 3 Dec
Posted by: Pritish sahay
मुख्य बातें
Kisan Andolan, Farmers protest 2020 live news latest update today: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध (farmers protest) लगातार जारी है. पंजाब (Punjab) से उठी इस चिंगारी की लपट हरियाणा (Haryana) उत्तर प्रदेश (UP) मध्यप्रदेश (MP) में आग बन गई है. इधर, सरकार की ओर से किसान संगठनो को बातचीत का प्रयास लगातार जारी है. इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की. आज एमएसपी को लेकर सरकार ने किसानों के साथ वार्ता में कहा कि इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जायेेगा.