Kisan Andolan 2020 Updates : टिकरी बार्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच जमे किसान, कल होगी सरकार के साथ वार्ता

Kisan Andolan, Farmers protest 2020 live news latest update today: किसान आंदोलन का आज 9वां दिन है. और, कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज भी जारी है. कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ आंदोलनकारी किसानों की कल हुई बैठक बेनतीजा रही. इसके बाद आज किसान संगठन आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. किसान आंदोलन से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ..

4:00 AM. 5 Dec 20 4:00 AM. 5 Dec

टिकरी बार्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच जमे किसान, कल होगी सरकार के साथ वार्ता

टिकरी बार्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच किसानों का प्रदर्शन जारी है. कल सरकार और किसानों के साथ वार्ता होगी.

11:32 PM. 4 Dec 20 11:32 PM. 4 Dec

कृषि बिल के खिलाफ आठ दिसंबर को भारत बंद

किसान नेता राकेश टिकैत ने आज ऐलान किया कि कृषि बिल के खिलाफ आठ दिसंबर को भारत बंद रहेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कल सरकार से किसानों की मांग को लेकर बातचीत होगी.

11:32 PM. 4 Dec 20 11:32 PM. 4 Dec

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा-किसानों को खालिस्तानी कहना उनका अपमान है

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने आज कहा कि किसानों को खालिस्तानी कहना उनका अपमान करना है.

11:32 PM. 4 Dec 20 11:32 PM. 4 Dec

मनीष सिसौदिया ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया भाजपा का सीएम 

दिल्ली के सीएम मनीष सिसौदिया ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला बोला और उन्हें भाजपा का सीएम बताया. उन्होंने कहा कि कल उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की और आज भाजपा की पैरवी कर रहे.

7:18 PM. 4 Dec 20 7:18 PM. 4 Dec

आरजेडी किसानों के साथ 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि किसानों को फसल की सही कीमत मिलनी चाहिए.MSP का जिक्र कृषि क़ानूनों में नहीं है। हम पूरी तरह से किसान के साथ खड़े हैं, आगे भी रहेंगे.

7:18 PM. 4 Dec 20 7:18 PM. 4 Dec

किसानों की बात केंद्र सरकार ने नहीं सुनी

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि, किसानों की बात केंद्र सरकार ने नहीं सुनी जिसके कारण आज किसान पूरे देश में आंदोलन कर रहे हैं. लोकतंत्र के अंदर संवाद सरकार के साथ इस प्रकार कायम रहते तो यह चक्का जाम के हालात नहीं बनते एवं आम जन को तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता.

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

धरना स्थल पर ही आंदोलनकारी किसानों का बन रहा है खाना

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

डीएनडी पर लगा लंबा जाम

किसान आंदोलन के कारण डीएनडी पर जाम का सिलसिला जारी है. दिल्ली से नोएडा जाने वाले रास्ते पर जाम के कारण थम गये हैं गाड़ियों के पहिये. करीब चार किमी लंबा जाम लगा है.

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है. एक किसान प्रदर्शनकारी ने बताया, इन कानूनों को रद्द करने के लिए सभी राज्यों के किसान संगठनों को बुलाया जाए, प्रधानमंत्री खुद मीटिंग लें और कानूनों को रद्द करने का निर्णय लें”

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

लोगों को हो रही परेशानी 

किसान आंदोलन की वजह से बॉर्डर बंद होने से उत्तर प्रदेश से दिल्ली आ रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

राजस्थान में चक्काजाम

राजस्थान के कई इलाकों में किसानों ने प्रदर्शन और चक्काजाम किया. इससे जयपुर-दिल्ली मार्ग सहित अनेक सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ.

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

सिंघु बॉर्डर पर हो रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

गाजीपुर बॉर्डर पर जमे किसान

गाजीपुर बॉर्डर पर शाम होते होते 52 ट्रैक्टरों में भरकर और किसान पहुंच गये. गाजियाबाद की तरफ से दिल्ली में एंट्री पहले ही बंद हो चुकी है. यहां पुलिस और किसानों की नोंक-झोंक हुई.

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

ममता करेंगी देशव्यापी प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यदि किसान विरोधी नये कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया, तो वह देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगी. बनर्जी ने इसके लिए आज पार्टी की एक बैठक बुलायी है. इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जायेगी.

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

आज 11 बजे किसान बनाएंगे आगे की रणनीति 

कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की कल हुई बैठक बेनतीजा रही. अब आज 11 बजे किसान संगठन आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

किसानों को सुबह दी गईं दवाईयां 

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

जारी है प्रदर्शन

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं वो डटे रहेंगे.

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

आज होगी किसानों की बैठक

सिंधु बॉर्डर पर किसान नेता आज बैठक करेंगे. बैठक में बाकी किसान नेताओं और किसानों को बताया जाएगा कि बीते दिन की की बैठक सरकार ने उनके सामने क्या-क्या बातें रखी हैं. साथ ही आगे की रणनीति पर मंथन होगा. गौरतलब है कि 5 दिसंबर को फिर सरकार के साथ किसानों की बैठक है.

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

किसानों की प्रमुख मांगें

केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करें

कमेटी की पेशकश मंजूर नहीं

एमएसपी हमेशा लागू रहे. 21 फसलों को इसका लाभ मिले

आत्महत्या करनेवाले किसानों के परिजनों को केंद्र सरकार से मदद मिले

5:34 PM. 4 Dec 20 5:34 PM. 4 Dec

विपक्ष बना रहा है दबाव

किसान आंदेलन को लेकर, विपक्ष भी सरकार पर दबाव बनाने में जुट गया है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से किसानों के आंदोलन पर चर्चा कराने के लिए अल्प अवधि का शीतकालीन सत्र आहूत करने का अनुरोध किया है.

2:02 PM. 4 Dec 20 2:02 PM. 4 Dec

साढ़े सात घंटे चली बातचीत बेनतीजा

तीन नये कृषि कानूनों को लेकर बने गतिरोध को खत्म करने के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच साढ़े सात घंटों तक चली बातचीत बेनतीजा रही. अगली बैठक पांच दिसंबर को होगी. बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि एमएसपी में कोई बदलाव नहीं होगा. एक्ट के प्रावधानों में किसानों को सुरक्षा दी गयी है. उनकी जमीन की लिखा-पढ़ी कोई नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि अब मंडी में ट्रेडर का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित होगा.

2:02 PM. 4 Dec 20 2:02 PM. 4 Dec

Posted by : Pritish Sahay

मुख्य बातें

Kisan Andolan, Farmers protest 2020 live news latest update today: किसान आंदोलन का आज 9वां दिन है. और, कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज भी जारी है. कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ आंदोलनकारी किसानों की कल हुई बैठक बेनतीजा रही. इसके बाद आज किसान संगठन आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. किसान आंदोलन से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >