Kisan Andolan : किसानों और सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा समाप्त, अगली बैठक 19 को

Kisan Andolan LIVE Updates : राजधानी दिल्ली में जारी किसान आंदोलन 51 दिनों से लगातार जारी है. मोदी सरकार द्वारा लाये गये तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े किसानों के लिए आज का दिन अहम था, लेकिन सरकार के साथ उनकी वार्ता बेनतीजा ही समाप्त हुई. किसानों और सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता 19 जनवरी को होगीं. कृषि मंत्री ने कहा है कि हम समस्या के समाधान के प्रति आशावान हैं अगली बैठक में नतीजा निकल सकता है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के कमेटी वाले फैसले पर भी किसान संगठन संतुष्ट नहीं हैं.

Live Updates
11:02 PM. 15 Jan 21 5:32 PM. 15 Jan

किसानों और सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा समाप्त, अगली बैठक 19 को

किसानों और सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा समाप्त हो गयी अगली बैठक 19 जनवरी को होगी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम समस्या के सकारात्मक समाधान के लिए आशावान हैं. ज़ल्दी ही कुछ बेहतर नतीजा सामने आयेगा, 19 तारीख को हम फिर बात करेंगे.

11:02 PM. 15 Jan 21 5:32 PM. 15 Jan

किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार के साथ बैठक में कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी स्वीकार नहीं

किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार के साथ बैठक में कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी स्वीकार नहीं. लंच ब्रेक तक दोनों पक्षों में बात नहीं बन पायी थी, किसान कानून वापस नहीं लेेने और किसान कानून वापस लेने पर अड़े हैं.

11:02 PM. 15 Jan 21 5:32 PM. 15 Jan

चंडीगढ़ में किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछार की गयी

चंडीगढ़ में किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछार की गयी

8:01 PM. 15 Jan 21 2:31 PM. 15 Jan

सरकार और किसानों के बीच जारी 9वें दौर के वार्ता जारी है. फिलहाल अभी लंच हो गया है.

8:01 PM. 15 Jan 21 2:31 PM. 15 Jan

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में राज भवन का घेराव कर रहे है. वहीं राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना होगा. कांग्रेस तब तक भरोसा नहीं करेगी, जब तक इन कानूनों को रद्द नहीं किया जाता.

8:01 PM. 15 Jan 21 2:31 PM. 15 Jan

वार्ता से केंद्रीय कृषि मंत्री ने कही ये बात 

नौवें दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत सरकार उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करती है और उच्चतम न्यायालय की बनाई समिति जब सरकार को बुलाएगी तो हम अपना पक्ष समिति के सामने रखेंगे.

मुख्य बातें

Kisan Andolan LIVE Updates : राजधानी दिल्ली में जारी किसान आंदोलन 51 दिनों से लगातार जारी है. मोदी सरकार द्वारा लाये गये तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े किसानों के लिए आज का दिन अहम था, लेकिन सरकार के साथ उनकी वार्ता बेनतीजा ही समाप्त हुई. किसानों और सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता 19 जनवरी को होगीं. कृषि मंत्री ने कहा है कि हम समस्या के समाधान के प्रति आशावान हैं अगली बैठक में नतीजा निकल सकता है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के कमेटी वाले फैसले पर भी किसान संगठन संतुष्ट नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >