राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा, मचा हड़कंप, कहा- रघुकुल रीति सदा चलि आई…

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा- रघुकुल रीति सदा चलि आई…

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्रीपद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंप दिया है. मीणा की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. खबर आ रही है कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है जिसकी अटकलें पहले से लगाई जा रही थी. फिलहाल उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. उन्हें मनाने की कोशिश की जा सकती है.

किरोड़ी लाल मीणा ने क्या लिखा सोशल मीडिया पर

किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफे की खबर के बीच सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा-’रघुकुल रीति सदा चलि आई, प्राण जाई पर बचन न जाई.’ खबरों के अनुसार किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि यदि बीजेपी दौसा लोकसभा सीट से हार जाती है तो वह इस्तीफा दे देंगे.

Read Also : Rajasthan News: पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पत्नी और बेटे पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, अदालत पहुंची राजपरिवार की लड़ाई, जानें पूरा मामला

किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार की अहम बैठकों से कर लिया था किनारा

खबरों की मानें तो किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश की सरकार को अपना इस्तीफा 20 जून को ही सौंप दिया था. यही वजह थी कि सरकार की अहम बैठकों में वे नजर नहीं आ रहे थे. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान मंत्रियों को सरकारी वाहन नहीं दिया गया था. आचार संहिता हटने के बाद सभी मंत्रियों ने सरकारी वाहन और अन्य सुविधाएं दोबारा ले ली थी, लेकिन मीणा ने न तो सरकारी वाहन का यूज किया और ना ही कोई सरकारी सुविधाएं ही ली.

इन सीटों पर कांग्रेस से हार गई बीजेपी

कृषि, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री मीणा ने पहले ही कहा था- पीएम मोदी के दौसा आने से पहले मैंने कहा था कि यदि सीट (दौसा) नहीं जीती तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा. बाद में प्रधानमंत्री ने मुझसे अलग से बात की और मुझे सात सीट की सूची दी. मैंने 11 सीट पर कड़ी मेहनत की. उन्होंने यह भी कहा था कि यदि पार्टी सात में से एक भी सीट हारती है तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा और यहां पानी पिलाऊंगा. मीणा ने दौसा, भरतपुर, करौली-धौलपुर के अलावा अलवर, टोंक-सवाईमाधोपुर और कोटा-बूंदी समेत पूर्वी राजस्थान की सीट पर प्रचार किया था. बीजेपी इनमें से भरतपुर, दौसा, टोंक-सवाईमाधोपुर और धौलपुर-करौली सीट कांग्रेस से हार गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >