Haryana: कांग्रेस को झटका, किरण और श्रुति चौधरी ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगीं शामिल

Haryana: हरियाणा कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. मंगलवार को विधायक किरण चौधरी ने अपनी बेटी और पूर्व सांसद श्रुति के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

Haryana: हरियाणा से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी बुधवार को सुबह बीजेपी में शामिल होंगीं. दोनों ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मुझे दबाया और अपमानित किया गया.

हरियाणा में कांग्रेस निजी जागीर बन गई

किरण चौधरी ने बेटी श्रुति के साथ अपना इस्तीफा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है. उन्होंने अपने पत्र में पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, हरियाणा में कांग्रेस निजी जागीर बन गई है. किरण चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि अपमान सहने की एक सीमा होती है. किरण चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, हरियाणा के राष्ट्रपिता चौधरी बंसीलाल के मूल्यों और विचारधारा को हरियाणा में फैलाना और क्षेत्र व राज्य का ईमानदारी से विकास करना हमेशा मेरी प्राथमिकता रहेगी.

बेटी श्रुति के साथ बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगीं किरण चौधरी

हरियाणा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विधायक किरण चौधरी ने बताया कि वह पार्टी छोड़कर बुधवार को अपनी बेटी श्रुति के साथ भाजपा में शामिल हो रही हैं.

कौन हैं किरण और श्रुति चौधरी

हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष हैं. श्रुति चौधरी सांसद रह चुकी हैं. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है और ऐसा कहा जा रहा है कि वह हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं. कांग्रेस ने इस सीट से मौजूदा विधायक और हुड्डा के वफादार राव दान सिंह को टिकट दिया था, जो भाजपा के मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह से हार गए. हाल में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा ने पांच-पांच सीटें जीती थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >