खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू की हत्या की साजिश, आरोपी निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया

Gurpatwant Singh Pannu: अमेरिका में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश में शामिल आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य से प्रत्यर्पित कर दिया गया.

Gurpatwant Singh Pannu: निखिल गुप्ता को सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपों में अमेरिका की सरकार के अनुरोध पर पिछले साल चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था. उसे सोमवार को न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है. ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने सबसे पहले गुप्ता के प्रत्यर्पण की खबर जारी की. वह फिलहाल ब्रूकलिन में संघीय मेट्रोपॉलिटन हिरासत केंद्र में बंद है और वहां उसे बंदी के तौर पर रखा गया है.

ओरापी ने पन्नू की हत्या के लिए दी थी 15000 डॉलर की सुपारी

अखबार की खबर के अनुसार, गुप्ता, जिसे चेक गणराज्य में हिरासत में लिया गया था, न्यूयॉर्क लाया गया. संघीय अभियोजकों का आरोप है कि गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए एक व्यक्ति को सुपारी दी थी और 15,000 डॉलर अग्रिम राशि का भुगतान किया किया था. उनका आरोप है कि भारत सरकार का एक अधिकारी भी इसमें शामिल था जिसका नाम नहीं लिया गया.

अमेरकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के भारत दौरे से पहले आरोपी का प्रर्त्यपण

आरोपी गुप्ता का प्रर्त्यपण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन वार्षिक आईसीईटी संवाद के लिए नयी दिल्ली की यात्रा पर आने वाले हैं. सुलिवन अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के समक्ष इस मुद्दे को उठा सकते हैं. भारत ने इस तरह के मामले में संलिप्तता की बात खारिज की है और आरोपों की जांच शुरू करा दी है. गुप्ता ने भी अपने अटॉर्नी के माध्यम से आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उस पर पक्षपातपूर्ण तरीके से आरोप लगाए गए हैं.

Also Read: Jammu And Kashmir: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >