Nipah virus: निपाह वायरस की चपेट में केरल, दो लोगों की मौत के बाद दो नये मामले सामने आये

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम राज्य में भेजी गई है और इससे राज्य सरकार को संक्रमण से निपटने में भी मदद मिलेगी.

केरल निपाह वायरस की चपेट में आ चुका है. कोझिकोड में दो लोगों की मौत के बाद दो नये मामले सामने आये हैं. इसकी पुष्टि खुद स्वास्थ्य मंत्री ने की है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया, निपाह वायरस से नौ साल के एक बच्चे सहित दो और लोग संक्रमित पाये गये हैं.

निपाह वायरस से दो लोगों की मौत की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि निपाह वायरस के कारण केरल के कोझिकोड जिले में दो लोगों की मौत हुई है. मांडविया ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने और निपाह वायरस संक्रमण से निपटने में राज्य सरकार की सहायता के लिए विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम केरल भेजी गई है. केरल स्वास्थ्य विभाग ने कल रात जारी एक बयान में कहा कि सोमवार को कोझिकोड में बुखार के कारण दो लोगों की अस्वाभाविक मौत होने की सूचना मिली और मृतकों में से एक के रिश्तेदार भी ‘आईसीयू’ में भर्ती हैं. मांडविया ने पत्रकारों से कहा कि यह पुष्टि हो गई है कि कोझिकोड में दो लोगों की मौत निपाह वायरस के कारण हुई.

निपाह की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्र की टीम केरल पहुंची

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम राज्य में भेजी गई है और इससे राज्य सरकार को संक्रमण से निपटने में भी मदद मिलेगी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केरल के चार और लोगों के नमूने घातक वायरस के परीक्षण के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं. इससे पहले दिन में, केरल सरकार ने कोझिकोड में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया और लोगों को एहतियात के तौर पर मास्क का उपयोग करने की सलाह दी.

Also Read: Nipah Virus: निपाह वायरस से दो की मौत, जानें ये कैसे फैलता है और क्या है बचाव के उपाय

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा सरकार दो लोगों की मौत को गंभीरता से ले रही

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार दो लोगों की मौत को गंभीरता से ले रही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि चिंता की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि जो लोग मृतक के निकट संपर्क में थे उनमें से अधिकांश का इलाज किया जा रहा है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर कोझिकोड की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि जिले में पूरा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है.

2018 और 2021 में भी केरल में निपाह से हुई थी लोगों की मौत

कोझिकोड में 2018 और 2021 में भी निपाह वायरस से मौत हुई थीं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, निपाह वायरस संक्रमण जानवरों से लोगों में फैलता है. यह बीमारी दूषित भोजन या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >