ट्रंप को झटका देने के बाद होर्मुज खुलवाने का ये है ब्रिटिश प्लान, 35 देशों को करेगा एकजुट

Middle East War: मिडिल ईस्ट संकट के बीच ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने साफ कर दिया कि ब्रिटेन ईरान जंग में शामिल नहीं होगा. उनका फोकस खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित बनाने पर है. इसके लिए ब्रिटेन 35 देशों के साथ बैठक करेगा.

Middle East War: ईरान युद्ध के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है. स्टार्मर ने साफ कर दिया है कि यह जंग उनका नहीं है और इसमें वे नहीं उलझेंगे. ब्रिटेन का मकसद खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम करना और होर्मुज स्ट्रेट को आवाजाही के लिए सुरक्षित करना है. उन्होंने कूटनीतिक प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि इस लक्ष्य के लिए हरसंभव कूटनीतिक रास्ता अपनाया जाएगा.

होर्मुज सुरक्षित पार करना सबसे बड़ी चुनौती : स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने आगे कहा कि सबसे बड़ी चुनौती स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित आवाजाही तय करना है. उन्होंने कहा- चुनौती बीमा की नहीं, बल्कि आवागमन के सुरक्षा की है. हमें एकजुट होकर काम करना होगा. एक स्पष्ट और शांत नेतृत्व की जरूरत है, इसके लिए ब्रिटेन तैयार है. इस हफ्ते ब्रिटेन में 50 देशों के साथ कीर स्टार्मर बैठक कर सकते हैं.

होर्मुज खुलवाने के लिए 35 देशों को एकजुट करेंगे स्टार्मर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 35 देशों के साथ बैठक करेंगे. बुधवार को ब्रिटिश पीएम ने कहा कि 35 देशों ने इस तेल मार्ग की सुरक्षा बहाल करने के लिए एक बयान पर हस्ताक्षर किए है. उन्होंने कहा कि स्थिरता लाने के लिए सैन्य और कूटनीति का साथ जरूरी है.

अमेरिका की नाराजगी के बीच ब्रिटेन बुला रहा बैठक

ब्रिटिश पीएम 35 देशों के साथ ऐसे समय में बैठक करने जा रहे हैं, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन समेत कई अन्य मित्र देशों के प्रति नाराजगी जता चुके हैं. ट्रंप हर दिन सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. मंगलवार को ट्रंप ने यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को कड़ा संदेश दिया था. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा- होर्मुज की वजह से जेट ईंधन न मिलने वाले सभी देशों, जैसे कि यूनाइटेड किंगडम, जिसने ईरान के पतन में शामिल होने से इनकार कर दिया, उनके लिए मेरा एक सुझाव है- पहला अमेरिका से तेल खरीदें और दूसरा कुछ हिम्मत जुटाएं, होर्मुज पर जाएं और उसे अपने कब्जे में ले लें.

क्यों जरूरी है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में एक है. यह फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है. इसी रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से तक कच्चा तेल और गैस पहुंचता है. सऊदी अरब, इराक, यूएई, कुवैत और कतर जैसे बड़े तेल और गैस उत्पादक देश इसी मार्ग पर निर्भर हैं. अगर यह रास्ता बंद हो जाता है, तो वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है. अभी ऐसा ही संकट आया हुआ है. इस रूट के बंद होने के कारण कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. इसका सीधा असर दुनिया की अर्थव्यवस्था, व्यापार, परिवहन और आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है.

Also Read: ईरान की धमकी के बीच क्या बंद हो जाएगा ‘आंसुओं का द्वार’? होर्मुज के बाद ‘गेट ऑफ टियर्स’ पर संकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >