दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर गरजे KC वेणुगोपाल,बोले-गृह मंत्री संसद में आएं जवाब दें,तभी चर्चा में करेंगे सहयोग

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर संसद में न रहने का आरोप लगाया है. दिल्ली के छात्रों के साथ कथित अत्याचार पर बयान की मांग को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है. वहीं, परिसीमन और FCRA बिल पर भी कड़ा विरोध जताया .

केरल के अलप्पुझा में कांग्रेस के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री लोकसभा और राज्यसभा में मौजूद नहीं हैं. वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने गृह मंत्री से केवल एक सवाल का जवाब मांगा है कि दिल्ली में छात्रों के साथ कथित तौर पर अत्याचार किसने किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर गृह मंत्री से स्पष्ट जवाब चाहिए, लेकिन वह जवाब देने के लिए तैयार नहीं हैं.

पहले गृह मंत्री संसद में आकर बयान दें

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष के नेता ने संसदीय कार्य मंत्रालय के सामने कांग्रेस का रुख स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह को संसद में आना चाहिए और दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित कार्रवाई पर बयान देना चाहिए. कांग्रेस का कहना है कि इस मुद्दे पर सरकार की ओर से जवाब मिलने के बाद ही वह अन्य संसदीय चर्चाओं में सहयोग करने पर विचार करेगी.

FCRA यानी विदेशी अंशदान विनियमन कानून से जुड़े संभावित विधेयक को लेकर भी कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है. वेणुगोपाल ने कहा कि ऐसी चर्चा है कि सरकार FCRA बिल संसद में ला सकती है. उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस सरकार को यह विधेयक पारित नहीं करने देगी. उन्होंने इसे ‘संविधान विरोधी’ बिल बताते हुए इसका विरोध करने की बात कही.

परिसीमन बिल पर सर्वदलीय बैठक की मांग

परिसीमन को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है. वेणुगोपाल ने कहा कि यदि सरकार परिसीमन विधेयक लाने की तैयारी कर रही है, तो इस महत्वपूर्ण विषय पर सभी राजनीतिक दलों से चर्चा की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि परिसीमन का सीधा असर देश के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ सकता है, इसलिए इसे केवल सरकार और सत्तारूढ़ दल तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों कांवड़ियों की भीड़; महाशिवरात्रि से पहले पुलिस ने लिया सुरक्षा का जायजा

ये भी पढ़ें: 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का तिरंगा, जानिए राष्ट्रीय ध्वज की पूरी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >