Kashmir Weather: ठंड से कांप रहा कश्मीर, गुलमर्ग और पहलगाम में पारा शून्य से नीचे, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Kashmir Weather: कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. गुलमर्ग और पहलगाम का पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पूरी घाटी में तापमान इस मौसम के औसत से तीन से चार डिग्री ऊपर बना हुआ है.

Kashmir Weather: मौसम विभाग ने मंगलवार से घाटी में बारिश या हिमपात का पूर्वानुमान जताया है. मंगलवार सुबह पूरे क्षेत्र में आसमान बादलों से ढका रहा. घाटी में यह समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ नामक 40 दिनों की भीषण ठंड का है. इस दौरान रात का तापमान आमतौर पर शून्य से तीन से आठ डिग्री नीचे गिर जाता है.

गुलमर्ग का पारा शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान साल के इस समय के सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री अधिक 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. घाटी में सबसे ठंडा स्थान गुलमर्ग रहा, जहां पारा शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. शून्य से नीचे तापमान होने के बावजूद यह सामान्य तापमान से 4.3 डिग्री अधिक था.

बर्फ से ढकी घाटी से गुजरती गाड़ियां, फोटो पीटीआई

पहलगाम का पारा शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

दक्षिण कश्मीर में पहलगाम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक, शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड में पारा गिरकर मौसम के औसत से 4.1 डिग्री अधिक, 1.4 डिग्री सेल्सियस हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >